🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं सदस्य सुविधा समिति ने की रेलमंत्री से सौजन्य भेंट

👤
DD
👁 1701 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं सदस्य सुविधा समिति ने की रेलमंत्री से सौजन्य भेंट
29 नवम्‍बर 2019। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री एन. पी. प्रजापति एवं विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति ने भारत के रेल मंत्री पीयूष गोयल से संसद भवन,नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपा। समिति ने इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी भेंट की।
मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्यों को रेल कूपन्स के स्थान पर रेलवे कार्ड के आधार पर यात्रा कराए जाने,पूर्व सदस्यों को परिचयपत्र के आधार पर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराए जाने एवं 60 वर्ष से अधिक के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को वरिष्ठ नागरिकों के समान रियायत दिलाये जाने के साथ ही उत्तर भारत व दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण कोटे में वृद्धि किये जाने पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति के सभापति श्री घनश्याम सिंह, समिति के सदस्यगण सर्वश्री देवेंद्र वर्मा,योगेंद्र सिंह बाबा,पुरुषोत्तम तंतुवाय,विजय चौरे,सुनील सराफ,नीरज विनोद दीक्षित सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति माननीय सदस्यों की यथावश्यक सुविधाओं के परिप्रेक्ष्य में इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर है।
Tags :