🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

टेण्डर होने के बाद फिर हुआ रेत नियमों में संशोधन

👤
DD
👁 1354 व्यूज
📍 Bhopal
टेण्डर होने के बाद फिर हुआ रेत नियमों में संशोधन
प्रबंध संचालक के स्थान पर कलेक्टर को दिये अधिकार
4 दिसंबर 2019। राज्य सरकार ने रेत खनन के टेण्डर हो जाने के बाद फिर मप्र रेत खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार नियम 2019 में संशोधन कर दिया। ये नियम गत 30 अगस्त 2019 को जारी कर प्रभावशील किये गये थे। इन नियमों में के आठ नियमों में जिला कलेक्टर को अधिकार दिये थे परन्तु इसके बाद 26 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने इस नियम में संशोधन जारी कर कहा कि जिला कलेक्टर के स्थान पर प्रबंध संचालक खनिज निगम को अधिकार दिये जाते हैं।

लेकिन राज्य सरकार ने पुन: उक्त नियमों में संशोधन जारी किया तथा कहा कि नियम 17 एवं 18 के प्रावधानों में प्रबंध संचालक खनिज निगम के स्थान पर जिला कलेक्टर को अधिकार होंगे।

यह है नियम 17 एवं 18 :
नियम 17 निजी भूमि पर रेत का निवर्तन के संबंध में है। इसके तहत पुराने रेत नियम के अंतर्गत निजी भूमि पर दी गई रेत उत्खनन की जमा की गई अग्रिम रायल्टी राशि जिला कलेक्टर द्वारा वापस करने का प्रावधान है। साथ ही निकटतम समूह का वैध ठेकेदार निजी भूमि परन उपलब्ध रेत के खनन की अनुज्ञा जिला कलेक्टर से प्राप्त कर सकेगा।

इसी प्रकार नियम 18 रेत खनिज के भण्डारण के संबंध में है। इसमें प्रावधान है कि वर्तमान नियमों के प्रभावशील होने की तिथि के पूर्व रेत भण्डारण के निपटारे हेतु जिला कलेक्टर को ब्यौरे सहित आवेदन करना होगा और जिला कलेक्टर ही इसकी अनुज्ञा देगा।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :