🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

12 साल की मासूम को अकेला पाकर युवकों ने किया गैंगरेप

👤
Digital Desk
👁 24440 व्यूज
📍 भोपाल
12 साल की मासूम को अकेला पाकर युवकों ने किया गैंगरेप
सितम्बर 13, 2016। मध्य प्रदेश में एक मासूम के साथ गैंगरेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.



जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बैरसिया के गुनगा थाने के सागोनी झोरा गांव में रवि और लखन नाथ नामक युवकों ने मंगलवार को अपनी ही गांव की एक 12 साल की मासूम को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया.



वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बच्ची को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़िता जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए अपने घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई. आक्रोशित परिजन तुरंत बच्ची को लेकर गुनगा थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.



शिकायत के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए ले जाया गया, जहां रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं पीड़िता का परिवार आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहा है.

Tags :