🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एफएसएसआई ने सांची दुध के गुणवत्ता परीक्षण में अपमिश्रण नहीं पाया है : मंत्री

👤
DD
👁 1212 व्यूज
📍 Bhopal
एफएसएसआई ने सांची दुध के गुणवत्ता परीक्षण में अपमिश्रण नहीं पाया है : मंत्री
23 दिसंबर 2019। राज्य के पशुपनालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा है कि राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने समय-समय पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के कार्यक्षेत्र अन्तर्गत सांची ब्राण्ड के दूध के सेंपल दुग्ध शीत केन्द्र, दुग्ध संयंत्र एवं बाजार से गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिये गये हैं किन्तु आज तक फूड सेफ्टी एण्ड स्टेण्डर्ड अथारिटी आफ इण्डिया (एफएसएसआई) के गुणवत्ता परीक्षण में अपमिश्रण नहीं पाया गया है।
मंत्री ने कहा कि गत 14 दिसम्बर को जो टैंकर रास्ते में चोरी करते हुये पकड़ाया गया है, यदि उसे दुग्ध प्लांट पर लाया जाता तो निश्चित रुप से चोरी तथा अपमिश्रण की जांच दपरान्त उसे अस्वीकार कर दिया जाता। टैंकर का दूध कच्चा दूध है जो बिनपा परीक्षण एवं प्रसंस्करण के उपयोग हेतु नहीं था।
मंत्री ने कहा है कि एफएसएसआई के प्रावधानों के अनुसार पैरा डाईमिथाईल एमीनो वेंजलडीहाईड टेस्ट से 0.2 प्रतिशत या उससे अधिक मात्रा में ही यूरिया का परीक्षण किया जा सकता है परन्तु भोपाल दुग्ध संघ में 0.08 प्रतिशत यूरिया के परीक्षण अत्याधुनिक स्ट्रिप से करने के सुविधा है। एफएसएसआई मेनुअल की जांच विधि से 250 प्रतिशत यानि ढाई गुना अधिक सूक्ष्मता से दुग्ध संघ में परीक्षण किया जाता है जोकि किसी भी स्तर में यूरिया की मिलावट की रोकथाम करने में सक्षम है। इससे स्पष्ट है कि दुग्ध संघ में यूरिया एवं अन्य अपमिश्रित दूध स्वीकार किया जाना संभव नहीं है।


-डॉ. नवीन जोशी
Tags :