🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने स्कूली बच्चों के साथ मनाई क्रिसमस पार्टी

👤
DD
👁 3355 व्यूज
📍 रायपुर
कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने स्कूली बच्चों के साथ मनाई क्रिसमस पार्टी
बच्चों ने म्यूजिक और डांस का लिया मजा और पाए गिफ्ट
समझा होटल कैसे करता है काम और कैसे बन सकता है इस क्षेत्र में करियर
रायपुर, 23 दिसम्बर, 2019। क्रिसमस की भावना को ध्यान में रखते हुए कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने आज शासकीय हाई स्कूल, लाभांडी की कक्षा 9 व 10 के लगभग 20 बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी को यादगार बनाने होटल प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किये गए।
बच्चों ने जैसे ही कोर्टयार्ड बाय मैरियट की इस क्रिसमस पार्टी में कदम रखा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें क्रिसमस कैप पहनाई गई और स्वादिष्ट वेलकम डिं्रक सर्व किए गए। पहली बार इतने बड़े होटल में प्रवेश पाने पर सभी बच्चे बहुत खुश और आश्चर्यचकित दिखाई दिए। उन्हें होटल घुमाया गया और विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान होटल महाप्रबंधक रजनीेश कुमार ने विद्यार्थियों को होटल कैसे काम करता है और इस क्षेत्र में करियर की क्या संभावनाएं हैं, इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
पार्टी का आरंभ कैरोल सिंगिंग के साथ हुआ। कैरोल सिंगिंग के बाद पार्टी में सांता क्लाज की एंट्री हुई और फिर शुरू हुआ फन और गेम्स का सिलसिला। सांता ने बच्चों के संग खूब डांस किया और उन्हें चॉकलेट्स बांटी। बच्चों को टीम के महत्व और सामाजिक ताने बाने में एक दूसरे की सहायता का महत्व बताने के लिए एक टीम बिल्ंिडग गेम खेला गया। इसके अतिरिक्त और भी फन एक्टिविटीज इस पार्टी में आयोजित की गईं। पार्टी के अंत में सभी बच्चों को सुंदर उपहार देकर विदा किया गया।
इस पार्टी के बारे में बताते हुए होटल के महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा - क्रिसमस दयालुता, स्नेह और खुशियों को बांटने का त्यौहार है। हमारा प्रयास रहता है कि हम समाज के वंचित लोगों के चेहरों पर अपने इन प्रयासों से मुस्कान ला सकें। हमारी पूरी कोशिश यही रही कि ये बच्चे इस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा एंज्वाय कर सकें।
Tags :