🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सरकार ने पलटा फैसला : अब मैहर व चित्रकूट में नहीं खुलेंगे रिसोर्ट बार

👤
DD
👁 1589 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार ने पलटा फैसला : अब मैहर व चित्रकूट में नहीं खुलेंगे रिसोर्ट बार
30 दिसंबर 2019। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपना पूर्व का फैसला पलटते हुये पवित्र नगर मैहर एवं चित्रकूट में रिसोर्ट बार का लारयसेंस देने का प्रावधान खत्म कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत गत 28 नवम्बर को अधिसूचना जारी की थी जिसमें चार केटेगरी में रिसोर्ट बार लायसेंस देने का प्रावधान किया था, जिससे इनमें मदिरा एवं नानवेज परोसा जा सके। केटेगरी दो में धार्मिक पर्यटन स्थल मैहर एवं चित्रकूट में भी रिसोर्ट बार का लायसेंस देने का प्रावधान कर दिया था। जबकि चित्रकूट नगर पंचायत तथा मैहर नगरपालिका को 20 फरवरी 2009 को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व (अब अध्यात्म) विभाग ने पवित्र नगर घोषित किया हुआ है जिसके कारण यहां मदिरा एवं नानवेज परोसे जाने पर रोक लग गई थी।
पवित्र नगर घोषित होने के उक्त प्रावधान के बावजूद वाणिज्यिक कर विभाग ने मैहर एवं चित्रकूट में रिसोर्ट बार लायसेंस देने का गत 28 नवम्बर 2019 को प्रावधान कर दिया था। इस बात से सरकार की काफी किरकिरी हुई थी और 6 दिसम्बर 2019 को वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव को हटाकर इस विभाग की कमान अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी को सौंप दी गई। और अब राज्य सरकार ने दोबारा अधिसूचना जारी कर मैहर एवं चित्रकूट में रिसोर्ट बार लायसेंस देने का प्रावधान खत्म कर दिया।
अब सिर्फ यहां खुलेंगे रिसोर्ट बार :
अब रिसोर्ट बार लायसेंस इन स्थानों पर ही दिये जायेंगे अर्थात हैरीटेज पर्यटन क्षेत्र जिसमें शामिल हैं सांची, भीम बैठका, खजुराहो, माण्डू एवं ओरछा तथा प्राकृतिक पर्यटन क्षेत्र जिसमें शामिल हैं पचमढ़ी, तामिया, पातालकोर्ट एवं उदयगिरि तथा पर्यटन विभाग द्वारा जल पर्यटन हेतु अधिसूचित बांध एवं जलाशय जिसमें शामिल हैं गांधी सागर मंदसौर, तवा होशंगाबाद, बाणसागर रीवा, मणीखेड़ा- चांदापाठा शिवपुरी, माचागोरा बांध छिन्दवाड़ा, गंगउ बांध पन्ना, मान बांध धार, जोबट फाटा बांध अलीराजपुर, गोविन्दगढ़ जलाशय रीवा, सांपना बांध बैतूल एवं धोलाबड़ जलाशय रतलाम।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :