🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विधान सभा में नई कार्य-संस्‍कृति व पर्यावरण संरक्षण के संकल्‍प के साथ नये वर्ष की शुरूआत

👤
DD
👁 1780 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा में नई कार्य-संस्‍कृति व पर्यावरण संरक्षण के संकल्‍प के साथ नये वर्ष की शुरूआत
01 जनवरी 2020। मध्‍य प्रदेश विधान सभा में नववर्ष के प्रथम दिन प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पहले वन्‍दे-मातरम् एवं राष्‍ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तदुपरांत इस अवसर पर विधान सभा प्रमुख सचिव श्री
सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नये वर्ष में सकारात्‍मक सोच एवं रचनात्‍मक कार्यों के साथ कर्त्‍तव्‍य निर्वहन करने का आह्वान किया।

साथ ही इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को जीवन मूल्‍यों के साथ विचारों को रचनात्‍मक रखने और स्‍वयं तथा सर्व के प्रति शुभ-भावना रखते हुए कार्य-संस्‍कृति और पर्यावरण का संरक्षण करने का संकल्‍प भी प्रमुख सचिव के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लिया गया।
Tags :