🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बच्चों को दी पांच बोतल पानी पीने की सजा, उल्टी करने पर यूनिफॉर्म से लगावाया पोंछा

👤
Digital Desk
👁 18289 व्यूज
📍 इंदौर
बच्चों को दी पांच बोतल पानी पीने की सजा, उल्टी करने पर यूनिफॉर्म से लगावाया पोंछा
सितम्बर 13, 2016। एक स्कूल में जब कुछ बच्चे बिना पूछे पानी पीने चले गए तो टीचर इतनी नाराज हुई कि उसने उन्हें जबरदस्ती पांच बोतल पानी पिलवाया. जब इतना पानी पीकर उन्हें उल्टी होने लगी तो शिक्षिका ने बच्चों की यूनिफॉर्म उतरवाकर उसी से पोंछा भी लगवाया.



ये हैरान करने वाला मामला एमपी के इंदौर जिले का है. जहां विजय नगर स्थित स्कीम नंबर 78 के प्रैस्टीज स्कूल में एक टीचर ने बच्चों पर ऐसा जुल्म ढाया कि अब वो सहमे हुए रहने लगे हैं.



पीड़ित बच्चों के माता-पिता की मानें तो उनके बच्चे फ्री समय में पानी पीने क्लास से बाहर चले गए थे. इस बीच उनकी टीचर क्लास में आ गई. बिना पूछे पानी पीने के लिए जाने पर शिक्षिका बेहद नाराज हो गई और उसने स्टूडेंट्स को पांच बोतल पानी पीने की सजा दे दी.



पहले तो बच्चे टीचर से माफी मांगते रहे, लेकिन जब शिक्षिका नहीं मानी तो उन्हें जबरदस्ती पानी पीना पड़ा. जबरन इतना पानी पीने से उन्हें उल्टी होने लगी पर टीचर का दिल नहीं पसीजा. उल्टा उसने बच्चों की यूनिफॉर्म की शर्ट उतरवाई और उसी से स्टूडेंट्स को पोंछा लगाने के लिए कह डाला.



बच्चों ने पूरी बात अपने घर पर बताई तो नाराज अभिभावक स्कूल जा पहुंचे और प्रिंसिपल से पूरे मामले की शिकायत की. प्राचार्य का भी मानना है कि बच्चों के साथ टीचर ने अमानवीय व्यवहार किया है, उन्होंने माता-पिता को दोषी टीचर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
Tags :