🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सीएम शिवराज पत्नी के साथ पहुंचे गणेश मंदिर, पूजा-पाठ के बाद आयोजित कराया भंडारा

👤
Digital Desk
👁 18979 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम शिवराज पत्नी के साथ पहुंचे गणेश मंदिर, पूजा-पाठ के बाद आयोजित कराया भंडारा
सितम्बर 13, 2016। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा के रंगई पर बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां सपत्नीक पूजा-अर्चना की.

सीएम मंदिर में चल रहे रामायण पाठ में भी शामिल हुए और पत्नी साधना सिंह के साथ रामायण पाठ में बैठकर पाठ भी किया. वे करीब 3 घंटे विदिशा में रुके और उन्होंने आम नागरिकों से भी मुलाक़ात की.



दरअसल, प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश मंदिर में सीएम शिवराज सहित उनकी पत्नी साधना की भी विशेष आस्था है. वे हर साल यहां गणेशोत्सव शामिल होते हैं. यहां 10 दिन तक रामायण होती है और अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ भंडारा भी होता है.



उल्लेखनीय है कि सीएम अक्सर मंदिर में पूजा के लिए आते रहते हैं और अपना जन्मदिन भी हर साल यहीं मनाते हैं. यह मंदिर आम लोगों के लिए भी श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है.



इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भूपेन्द्रसिंह, सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, भोपाल सांसद अलोक संजर और महापौर अलोक शर्मा सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद थे.

Tags :