🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में थर्ड जेण्डर(किन्नरों) पर होगा अध्ययन

👤
DD
👁 1820 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में थर्ड जेण्डर(किन्नरों) पर होगा अध्ययन
बजट हेड खुला, अटल सुशासन संस्थान करेगा अध्ययन
शिक्षा एवं रोजगार होगी पहली प्राथमिकता
25 जनवरी 2020। प्रदेश में जल्द ही थर्ड जेण्डर यानि किन्नरों की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन होगा। यह अध्ययन राजधानी में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान करेगा। इस अध्ययन में थर्ड जेण्डर की शिक्षा एवं रोजगार पर विशेष ध्यान देगा। इस संबंध में बजट हेड खुल गया है।
सामाजिक न्याय विभाग ने अपने यहां यह बजट हेड खोला है जिसे ट्रांसजेण्डर का कल्याण एवं पुनर्वास नाम दिया गया है। यह बजट हेड वित्त विभाग ने स्वीकृत कर हाल में विधानसभा में पारित पहले पूरक बजट में उल्लेखित किया है। इस बजट हेड में राशि की व्यवस्था सामाजिक न्याय विभाग अपनी अन्य योजनाओं से बचने वाली राशि में से करेगा।

करीब 23 हजार हैं थर्ड जेण्डर
:
प्रदेश में इस समय थर्ड जेण्डर की जनसंख्या करीब 23 हजार है। इनमें शिक्षा एवं रोजगार की कारगर व्यवस्था न होने से ये सामाजिक रुप से उपेक्षित रहते हैं और नाच-गाने का व्यवसाय करते हैं। इनके बारे में आम लोगों की धारणायें भी गलत होती हैं।
अध्ययन की स्वीकृति मिल चुकी है :
थर्ड जेण्डर का अध्ययन करने की अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने स्वीकृति दे दी है तथा इसके लिये करीब आठ लाख रुपये मांगे हैं। सामाजिक न्याय विभाग बजट हेड खुलने से अब इस राशि की व्यवस्था कर रहा है।

मिल सकता है आरक्षण :

उक्त अध्ययन के आधार पर प्रदेश में थर्ड जेण्डर को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी मिल सकता है। यह आरक्षण एक या डेढ़ प्रतिशत हो सकेगा। चूंकि प्रदेश में इनकी संख्या कम है और इन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना है, इसलिये ऐसा आरक्षण देने में कोई परेशानी भी नहीं जायेगी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में ट्रांसजेण्डर के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु बजट हेड खुल गया है जिसमें हम राशि की व्यवस्था कर रहे हैं। पहले इनका सुशासन संस्थान से अध्ययन कराया जा रहा है तथा उसकी अनुशंसा पर विभाग आगे कदम उठायेगा। पहला फोकस इस वर्ग के लोगों की शिक्षा एवं रोजगार पर है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :