🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में नया मोटर व्हीकल टैक्स कानून लागू ट्रांसपोर्टरों को दी राहत

👤
DD
👁 1783 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में नया मोटर व्हीकल टैक्स कानून लागू ट्रांसपोर्टरों को दी राहत
12 फरवरी 2020। प्रदेश में नया मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट लागू हो गया है। इससे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिली हैं।
ट्रकों पर अब यह रहेगी कर की दर :
ऐसे ट्रक जो 1 अक्टूबर 2014 के पूर्व से राज्य में पंजीकृत हैं पर अब टैक्स की दर इस प्रकार रहेगी यथा एक, भार के हिसाब से बारह हजार किलोग्राम से अधिक परन्तु 13 हजार किलोग्राम से अधिक नहीं, के ट्रक पर 3400 रुपये प्रति तिमाही टैक्स लगेगा जबकि 13 हजार से अधिक भार वाले माल यानों पर प्रति एक हजार किलोग्राम के हिसाब से 250 रुपये प्रति तिमाही टैक्स लगेगा। इससे पहले प्रावधान था कि 28 हजार किलोग्राम से अधिक किन्तु 29 हजार किलोग्राम तक के वजन वाले ट्रकों पर 9 हजार रुपये प्रति तिमाही टैक्स लगेगा तथा इसके बाद प्रत्येक एक हजार किलोग्राम या उसके भाग पर 350 रुपये प्रति तिमाही टैक्स लगेगा। जबकि 28 हजार किलोग्राम या इससे कम वजन के माल यानों पर 1 अक्टूबर 2014 के प्रारंभ होने की तारीख को तीन वर्ष तक पुराने माल यानों पर सकल यान भार के प्रत्येक एक हजार किलोग्राम या उसे भाग के लिये 3500 रुपये तथा तीन वर्ष से अधिक पुराने माल वाहनों पर सकल भार के प्रत्येक एक हजार किलोग्रासम या उसके भाग हेतु 2500 रुपये आजीवन कर था।
अंतरण कर में भी दी राहत :
अन्य राज्यों में पंजीकृत माल यानों पर पहले जिनका लदान भार 5 हजार किलोग्राम से अधिक नहीं है, पर टैक्स 500 रुपये प्रति मास, 5 हजार किलोग्राम से अधिक किन्तु 6 हजार किलोग्राम से अधिक नहीं है, पर 600 रुपये प्रति मास एवं तत्पश्चात प्रत्येक एक हजार किलोग्राम पर 100 रुपये प्रति मास कर लगता लगता था। लेकिन अब नया प्रावधान किया गया है कि ऐसे माल यान जो पंजीयन की तारीख से 5 वर्ष तक पुराने हैं, पर सकल यान भार के प्रत्येक 1
हजार किलोग्राम या उसे भाग के लिये 500 रुपये, पंजीयन की तारीख से 5 वर्ष से अधिक किन्तु 8 वर्ष से कम पुराने वाहनों पर सकल यान भार के प्रत्येक एक हजार किलोग्राम या उसके भाग के लिये 300 रुपये एवं पंजीयन की तारीख से 8 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर सकल यान भार के प्रत्येक एक हजार किलोग्राम या उसके भाग के लिये 200 रुपये अंतरण टैक्स लगेगा।
राज्यपाल की मंजूरी से लागू हुआ नया प्रावधान :
राज्य सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 19 दिसम्बर 2019 को संशोधन विधेयक पारित किया था तथा अब इस विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है जिससे यह पूरे प्रदेश में अधिनियम के रुप में लागू हो गया है।
विभाग्रीय अधिकारी ने बताया कि पहले माल यानों यानि गुड्स कैरियर से प्रति माह टैक्स लिये जाने का प्रावधान था। ट्रांसपोर्टरों ने जब इसका विरोध किया तो अब नया प्रावधान कर दिया गया है कि या तो तिमाही टैक्स भरे या जीवन काल टैक्स भरें।



- डॉ.नवीन जोशी
Tags :