🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय इंटरनेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टीवल आरंभ

👤
DD
👁 2395 व्यूज
📍 रायपुर
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय इंटरनेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टीवल आरंभ
21 फरवरी 2020। यदि आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो फिर तैयार हो जाइये एशिया से लेकर अमेरिका और इसके अलावा विश्व के अन्य हिस्सों के चटखारेदार व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर के मल्टी कुजिन रेस्टारेंट - मोमो कैफे - में आज से 10 दिवसीय इंटरनेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टीवल आरंभ हुआ है जहां दुनिया के 8 से अधिक देशों की 200 से ज्यादा पापुलर स्ट्रीट डिशेज सर्व की जा रही हैं। इन देशों में थाईलैंड, मेक्सिको, लेबनान, यूएई, इटली, अमेरिका, फ्रांस, स्पेन तथा जापान आदि शामिल हैं। यह फेस्टीवल 1 मार्च तक शाम 7 से 11 बजे रात तक चलेगा।
इस संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रजनीश कुमार, जनरल मैनेजर, कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने कहा कि भोजन हमें किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास तथा लोगों को समझने में मदद करता है। स्ट्रीट फूड हमें न केवल स्वाद की अनूठी दुनिया में हमें ले जाता है बल्कि स्वाद का प्रतिनिधित्व करने वाली जुड़ी स्थानीय संस्कृतियों को नजदीक से जानने का अवसर भी प्रदान करता है। हम इस फेस्टीवल के दौरान इन देशों की ओरिजनल डिशेस को थोड़ा सा भारतीय अंदाज से जोड़कर प्रस्तुत करेंगे ताकि इनका स्वाद रायपुरवासी बेहतर तरीके से ले सकें।
होटल के एक्जीकिटिव शेफ जितेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि स्ट्रीट फूड फेस्टीवल के दौरान हम अपने यहां आने वाले मेहमानों को 200 से अधिक लोकप्रिय वेजीटेरियन एवं नॉन वेजीटेरियन डिशेस सर्व करेंगे। हमने अपने मैन्यू को कुछ इस तरह डिजाइन किया है ताकि प्रतिदिन मेहमानों को अलग प्रकार की डिशेस चखने का मौका मिल सके। इस फेस्ट में फास्ट फूड, स्नैक्स, मिलेट आधारित व्यंजन से लेकर आईसक्रीम और अनेक तरह की मिठाईयां सर्व की जाएंगी। इस दौरान जिन प्रमुख व्यंजन उपलब्ध रहेंगे उनमें थाई पेन केक्स, शेफर्ड्स पाई, शिश तवूक कबाब, ताइजिन सूप, केनोली, रिसोटो, सूफले, महालाबिया तथा थाई मैंगो कोकोनट स्टिकी राइस शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त थाई एवं मेडिटेरेनियन डिशेस के लाइव काउंटर भी मौजूद रहेंगे ताकि मेहमान अपनी पसंद के व्यंजनों को ऑर्डर कर सकें।
Tags :