🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

हमारी तीन गलतियों से फलफूल रहा सायबर क्राइम: चतुर्वेदी

👤
Digital Desk
👁 23951 व्यूज
📍 भोपाल
हमारी तीन गलतियों से फलफूल रहा सायबर क्राइम: चतुर्वेदी
सायबर अपराधी हमारी तीन गलतियों की वजह से फलफूल रहे हैं। पहली हमारे डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लेपटॉप व टेबलेट आदि का एंटी वायरस सुरक्षित न किया जाना। दूसरा अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को सोशल मीडिया व अन्य साइटों पर डालना तथा तीसरे बिना सोचे समझे अंजान व्यक्तियों को जानकारी उपलब्ध कराना। यही असावधानियां फिशिंग अटैक, स्पूफिंग तथा हैकिंग के काम आती हैं।



उक्त जानकारी सायबर सुरक्षा विशेषज्ञ आशीष चतुर्वेदी ने इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग सिस्टम से जुड़े सुरक्षा पहलुओं के बारे में आयोजित एक कार्यशाला में दी। भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन अनंत स्पिनिंग मिल्स परिसर में किया गया जिसमें विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशला का उदघाटन एस पाल, निदेषक, वर्धमान टेक्सटाइलस लिमिटेड किया।



श्री चतुर्वेदी ने केपीएमजी संस्था के हवाले से बताया कि बीते साल वित्तीय सेवा कंपनियों के साथ साथ फार्मास्युटिकल्स कंपनियां सायबर अपराधियों के सबसे पसंदीदा टारगेट थे। मेलवेयर सॉफटवेयर के जरिए सायबर अपराधी व्यक्तियों तथा कंपनियों के कम्प्यूटरों में घुसकर पासवर्ड व डाटा चुराकर चपत लगा देते हैं। ऐसे में हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है तथा जितना संभव हो सके अपनी जानकारियों को सुरक्षित रखकर अपने साथ होने वाले धोखे से बचा जा सकता है।



कार्यक्रम के प्रारंभ में भोपाल मेनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव विष्वास घूषे ने साइबर सुरक्षा वक्त की जरुरत बताया और इसकी जागरुकता के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा एसी कार्यषाला आयोजित करने पर जोर दिया। एस पाल, निदेषक, वर्धमान टेक्सटाइलस लिमिटेड ने भी भोपाल मेनेजमेंट एसोसिएशन को इस तरह के कार्यक्रम करने पर धन्यवाद दिया। कार्यषाला में बी.एम.ए के सह अध्यक्ष जी के छिब्बर, राजेष तिवारी, संयुक्त संचालक डी एम नेमा, के नागाराजन, एन के छिब्बर विशेष रुप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संयोजन बी.एम.ए के सह अध्यक्ष राजेश तिवारी, संचालन स्व अनुभा जैन एंव आभार प्रदर्षन विष्णु खन्ना ने किया।



Tags :