🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नहीं दिखाई हमदर्दी तो पति ने नीलामी साइट पर दिया बीवी की बिक्री का विज्ञापन

👤
Digital Desk
👁 20433 व्यूज
📍 लंदन
नहीं दिखाई हमदर्दी तो पति ने नीलामी साइट पर दिया बीवी की बिक्री का विज्ञापन
ब्रिटेन में 33 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ई-नीलामी साइट इबे पर बिक्री के लिए डाल दिया. इसके बाद उसकी पत्नी के लिए 65,880 पाउंड की बोली लगी. उस व्यक्ति का कहना है कि उसके बीमार होने पर पत्नी ने उसके प्रति कोई "हमदर्दी नहीं दिखायी थी" इसलिए उसने यह कदम उठाया.



वेकफील्ड, यार्कशर के रहने वाले साइमन ओ'केन ने पिछले हफ्ते नीलामी साइट इबे पर अपनी 27 साल की पत्नी लिएंड्रा की तस्वीर डाली और "यूज्ड वाइफ" शीषर्क से विज्ञापन में पत्नी को बेचने के कारण बताए और साथ ही "खरीद" के फायदे एवं नुकसान गिनाए.



अच्छाइयों का जिक्र करते हुए उसने लिखा, "बेहतरीन शारीरिक ढांचा और रसोई के कार्य में कुशल"। जबकि, बुराइयों का जिक्र करते हुए उसने लिखा कि वह समर्पित पत्नी की भूमिका का निर्वाह नहीं कर रही थी।

अगले दिन जब उसकी पत्नी ने यह विज्ञापन देखा तो वह सन्न रह गई। उसकी पत्नी की प्रतिक्रिया थी, "मैं उसे मार देना चाहती हूं।"



वह दो दिन में ही बोली के 65,880 पाउंड पर पहुंचने से हैरान हो गया हालांकि उसकी पत्नी को अगले दिन जब उसके "बिक्री" पर होने का पता चला तो वह "उसे मार डालना चाहती थी."



साइमन ने साथ ही विज्ञापन में लिखा कि अगर कोई उसकी पत्नी के बदले उसे कोई युवा मॉडल की पेशकश करे तो वह उसपर विचार कर सकता है. ब्यूटी थेरेपिस्ट के तौर पर काम करने वाली लिएंड्रा ने कहा, "मैं काफी गुस्से में थी, मैं उसे मार डालना चाहती थी. मेरे कार्यस्थल पर सबने विज्ञापन देखा और वे पागलों की तरह हंस रहे थे. उसने ना केवल मुझे बिक्री के लिए डाला बल्कि मेरी बहुत खराब तस्वीर डाली." साइमन ने कहा कि संभावित विक्रेताओं ने कुछ ने खराब मैसेज भी भेजे लेकिन अधिकतर जवाब हंसाने वाले थे.



ईबे के विज्ञापन हटाने के बाद उसने कहा कि वह इससे निराश है क्योंकि वह खासकर देखना चाहता था कि बोली कितनी उंची लगती है. हालांकि साइमन ने साफ किया कि उसने ऐसा लोगों को हंसाने के लिए किया था. इसके पीछे उसका कोई और मसकद नहीं था.
Tags :