🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जीवन बचाने जरूरी है प्रधानमंत्री श्री मोदी का लॉकडाउन का आव्हान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 2072 व्यूज
📍 Bhopal
जीवन बचाने जरूरी है प्रधानमंत्री श्री मोदी का लॉकडाउन का आव्हान : मुख्यमंत्री श्री चौहान
लेखानुदान के लिये नहीं होगा विधान सभा का सत्र : धन के लिये आएगा अध्यादेश
24 मार्च 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संपूर्ण देश को कोरोना से बचाने के लिये 21 दिनों तक लॉकडाउन करने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह कठिन समय सभी नागरिकों के लिये तपस्या और साधना का समय है। उन्होंने आज यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडेगी। सर्वाधिक जरूरी है कि कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकने वाली चैन को सब मिलकर तोड़ डालें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश की विधान सभा में लेखानुदान के लिये कोई सत्र नहीं होगा। सरकार अध्यादेश लाकर चार महीने के लिये धन की व्यवस्था कर लेगी। श्री चौहान ने सभी विधायकों और जन-प्रतिनिधियों से अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं रहें। अपने आपको घर में बंद रखें। फोन जैसे साधनों का उपयोग करके अपने क्षेत्र की जनता को शिक्षित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के आव्हान पर अपने आपको समर्पित कर दें ताकि हम और हमारा प्रदेश बच सके। उन्होंने कहा कि कहा कि जहां जरूरी होगा, वहां सख्ती बरती जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम फैसले का उल्लंघन करते हैं, तो खुद के जीवन को संकट में नहीं डाल रहे हैं बल्कि अपने पूरे परिवार के जीवन को संकट में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने परिवार की जिंदगी को खतरे में डालने का अधिकार नहीं है।
Tags :