🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अब हवाई यात्रा अतिरिक्त कर लगाने से मंहगी होगी

👤
Digital Desk
👁 19237 व्यूज
📍 भोपाल
अब हवाई यात्रा अतिरिक्त कर लगाने से मंहगी होगी
सितम्बर 14, 2016। देश में वर्तमान हवाई सेवा पर केन्द्र सरकार अतिरिक्त कर यानी लेवी लगाने की तैयारी कर रही है जिससे यह मंहगी होगी। ऐसा क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को बढ़ाया देने के लिये किया जा रहा है। इसके लिये एक निधि निर्मित की जा रही है जिसमें मप्र सहित अन्य राज्यों को भी अंशदान देना होगा। आगामी 26 सितम्बर के बाद यह नया प्रावधान देशभर में लागू हो जायेगा।



इसके लिये केन्द्र सरकार ने वायुयान संशोधन नियम जारी कर दिये हैं। इसमें कहा गया है कि केन्द्र सरकार क्षेत्रीय हवाई सम्पर्कता को बढ़ावा देने या उससे संबंधित किसी अन्य प्रयोजना के लिये वायुयान प्रचालकों को क्षेत्रीय विमान सेवा में होने वाले घाटे की प्रतिपूर्ति हेतु एयर कनेक्टिविटी फण्ड बनायेगी। देश के भीतर प्रचलित हो रही शेड्यूल फ्लाईट्स पर लेवी लगाकर उसे वसूल करेगी तथा यह लेवी शेड्यूल फ्लाईट्स में रत विमान की सिटिंग क्षमता और ऐसे मार्ग जिन पर ऐसी उड़ाने प्रचलित हैं- के आधार पर निर्धारित होगी।



नियमों में कहा गया है कि इस रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम में लाभ प्राप्त करने वाले राज्य भी इस निधि में निर्धारित अनुपात में अंशदान कर सकेंगे। विधिमान्य अन्य स्रोतों से भी इस निधि में अंशदान लिया जा सकेगा।



प्रदेश के विमानन विभाग का कहना है कि केन्द्र ने रीजनल एयर कनेक्टिविटी के बारे प्रारुप नियम जारी किये हैं। मप्र भी इसमें हितधारक है क्योंकि यहां क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क की सबसे ज्यादा जरुरत है।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :