🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मोदी और अशरफ गनी की मुलाकात, पाक को दिया कड़ा संदेश

👤
Digital Desk
👁 19035 व्यूज
📍 नई दिल्ली
मोदी और अशरफ गनी की मुलाकात, पाक को दिया कड़ा संदेश
अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान के 'अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी' के रख की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि यह नजरिया 'बिल्कुल अदूरदर्शी' है और चेतावनी दी कि जो बढ़ते भारत-अफगान व्यापार को अवरुद्ध करने का प्रयास करने वाले खुद अवरुद्ध हो जाएंगे। साफ-साफ शब्दों में गनी ने कहा कि पाकिस्तान एक एेसा देश है जो अपनी प्रत्येक हार का जश्न जीत के तौर पर मनाता है और अपनी हर खुफिया विफलता की साजिश के रूप में पुष्टि करता है।



आईडीएसए को संबोधित करते हुए अफगान राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जो देश सैन्य मामले में बढ़ते भारत-अफगान सहयोग से जोखिम महसूस करते हैं उन्हें अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है और दूसरों पर दोषारोपण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थिरता बंदूक की नली से नहीं आती है। उन्होंने कहा, "हम देखते हैं कि अच्छे और बुरे आतंकवादी के बीच भेद है। अच्छे आतंकवादी वो हैं जो आपके पड़ोसी पर हमला करते हैं और बुरे आतंकवादी वो हैं जो आप पर हमला करते हैं। इस तरह का नजरिया बिल्कुल अदूरदर्शी है।



आतंकवाद उस सांप की तरह काटेगा, जो उसे दूध पिलाता है।" उन्होंने आतंकवाद से लड़ाई में क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि एक देश की प्रतिक्रिया बिल्कुल अपर्याप्त है। वाघा सीमा के रास्ते अफगानिस्तान जाने के सड़क मार्ग को पाकिस्तान के अवरुद्ध करने के बारे में पूछे जाने पर गनी ने कहा कि दोनों देशों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हवाई संपर्क है और उसे बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो दोनों का रास्ता अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं वो खुद अवरु द्ध हो जाएंगे।
Tags :