🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सीएम शिवराज ने लिया फैसला, एमपी में बनेगा राज्य प्रशासनिक आयोग

👤
Digital Desk
👁 19167 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम शिवराज ने लिया फैसला, एमपी में बनेगा राज्य प्रशासनिक आयोग
सितम्बर 15, 2016। मध्यप्रदेश की नौकरशाही के खिलाफ सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं में बढ़ते असंतोष को भांपकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए समीक्षा का दौर शुरू कर दिया है. साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा आयोग गठित करने का फैसला लिया है.



राज्य के प्रवक्ता और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने 19 विभाग के अमले के साथ बैठक की और उनके कामकाज की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासनिक सेवा आयोग के गठन को निर्देश दिए हैं. यह आयोग भारत सरकार के आयोगों की अनुशंसाओं की समीक्षा कर राज्य के संदर्भ में अपनी सिफारिशें देगा.



राज्य में कुपोषण और शिशु व मातृ मृत्यु दर को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री ने चिंता जताई. मिश्रा के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास की एक समिति बनाई गई है, जो कुपोषण और शिशु व मातृमृत्यु दर में कैसे सुधार किया जा सकता है, इसके लिए काम करेगी.



मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 19 विभागों की समीक्षा की गई है और 20 सितंबर को शेष विभागों की समीक्षा की जा सकती है.

यहां बताना लाजिमी होगा कि पिछले दिनों भोपाल में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के बीच दो दिन तक बैठक चली थी। इस बैठक में भाजपा नेताओं से लेकर संघ के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने नौकरशाही पर सवाल उठाए थे.
Tags :