🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में अचल सम्पत्तियों की रजिस्ट्रीकरण फीस आधा प्रतिशत कम हुई

👤
DD
👁 1376 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में अचल सम्पत्तियों की रजिस्ट्रीकरण फीस आधा प्रतिशत कम हुई
20 मई 2020। राज्य सरकार ने प्रदेश में अचल सम्पित्तयों की रजिस्ट्रीकरण फीस तीन प्रतिशत से घटाकर ढाई प्रतिशत कर दी है। यानि अब अचल सम्पत्तियों की स्आम्प एवं रजिस्ट्री के साथ साढ़े बारह प्रतिशत के स्थान पर बारह प्रतिशत पर ही होगी। इस संबंध में राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।
जून तक ही प्रभावी रहेगी यह दर :
रजिस्ट्रीकरण फीस में की गई आधा प्रतिशत की कमी 30 जून 2020 तक ही प्रभावी रहेगी। सरकार ने यह भी प्रावधान कर दिया है कि जिन व्यक्तियों ने मुद्रांक एवं पंजीयन कार्यालयों में पूर्व में ही रजिस्ट्रीशेन स्लाट ले लिया है और रजिस्ट्रेशन फीस तीन प्रतिशत का भुगतान कर दिया है, वे भी ढाई प्रतिशत रजिस्ट्रीकरण फीस के पात्र होंगे तथा उन्हें आधा प्रतिशत राशि वापस कर दी जायेगी।
पहले यह था प्रावधान :
पिछली कमलनाथ सरकार ने 29 जून 2019 को प्रावधान किया था कि अचल सम्पत्तियों के विक्रय, पट्टे के अंतरण या दान जो परिवार के सदस्यों से भिन्न के पक्ष में हो, की दशा में भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में यथापरिभाषित बाजार मूल्य गाइडलाइन के आधार पर संगणित मूल्य का 3 प्रतिशत रजिस्ट्रीकरण शुल्क प्राभार्य होगा। लेकिन अब इस तीन प्रतिशत दर को 30 जून 2020 तक ढाई प्रतिशत कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि कोविड काल में अचल सम्पत्तियों के विक्रय में रजिस्ट्रीकरण को बढ़ावा देने के लिये आधा प्रतिशत शुल्क कम किया गया है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :