🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब श्रम विभाग की 18 सेवायें लोक सेवा गारंटी के तहत एक दिन के अंदर मिलेंगी

👤
DD
👁 1400 व्यूज
📍 Bhopal
अब श्रम विभाग की 18 सेवायें लोक सेवा गारंटी के तहत एक दिन के अंदर मिलेंगी
राज्य सरकार ने लॉकडाऊन के दौरान किया नया प्रावधान
28 मई 2020। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण में चल रहे लॉकडाऊन में श्रम विभाग के अंतर्गत 18 सेवाओं को लोक सेवा गारंटी कानून के तहत एक दिन में उपलब्ध कराने का प्रावधान कर दिया है। पहले ये सेवायें 15 से 30 दिन के अंदर प्रदान की जाती थीं।
ये 18 सेवायें मिलेंगी एक दिन में :
राज्य सरकार ने नया प्रावधान किया है कि अधिसूचित क्षेत्रों में स्थापित दुकान एवं संस्थाओं का पंजीयन, 20 एवं इससे अधिक ठेका श्रमिक नियोजित करने वाले वाले ठेकेदार को लायसेंस (कारखानों को छोडक़र), कारखानों में स्वप्रमाणीकरण योजना के अंतर्गत कारखानों से प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण, अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार कानून के तहत जारी पंजीयन एवं लायसेंस, मोटर परिवहन कर्मकार कानून के तहत पंजीयन एवं लायसेंस, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कानून के तहत पंजीयन, दुकान एवं संस्थापनाओं के पंजीयन प्रमाण-पत्र में संशोधन, दुकान एवं संस्थापनाओं के वैधता समाप्त होने वाले पंजीयन प्रमाण-पत्र में संशोधन, कारखानों के साईट प्लान एवं विस्तृत नक्शों की अनुज्ञा, संविदा श्रम कानून के तहत 20 एवं इससे अधिक ठेका श्रमिकों को नियोजित करने वाले ठेकेदार को जारी लायसेंस का नवीनीकरण, संविदा श्रम कानून के तहत ठेकेदार को मिले लायसेंस में संशोधन, कारखाना अधिनियमू के तहत गैर खतरनाक श्रेणी के कारखानों को नवीन लायसेंस, इसका नवीनीकरण या उसमें संशोधन, दुकानों-वाणिज्यिक संस्थापनाओं और मोटर परिवहन आदि स्थापनाओं के लिये स्व-प्रमाणीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण, कारखाना अधिनियम के तहत गैर खतरनाक श्रेणी के कारखानों के लायसेंस का नवीनीकरण, बीड़ी-सिगार कामगार कानून के तहत औद्योगिक परिसर को लायसेंस, बीड़ी-सिगार कानून के तहत मिले लायसेंस का नवीनीकरण तथा संविदा श्रम कानून के तहत प्रमुख नियोजक का पंजीयन (कारखानों को छोडक़र) अब लोक सेवा गारंटी कानून के तहत लोक सेवा केंद्रों में आवेदन करने पर एक दिन के अंदर प्रदान किया जायेगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :