🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने बनाया इतिहास, स्पेसएक्स मिशन लॉन्च

👤
DD
👁 3207 व्यूज
📍 Bhopal
नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने बनाया इतिहास, स्पेसएक्स मिशन लॉन्च
स्पेसएक्स का अंतरिक्षयान द क्रू ड्रैगन नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर मिशन पर रवाना हो गया है. इस मिशन को अमरीका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. अमरीका में नौ साल बाद इस तरह के मिशन को अंजाम दिया गया है.

यही पहली बार हुआ है कि कोई निजी अंतरिक्षयान के ज़रिए अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया गया है.

अंतरिक्ष यात्री के रूप में नासा के एस्ट्रोनॉट बॉब बेनकेन और डग हर्ली हैं. इनका चयन 2000 में हुआ था और ये दोनों ही स्पेस शटल के ज़रिए दो-दो बार अंतरिक्ष में जा चुके हैं.

ये नासा के एस्ट्रोनॉट कॉर्प्स के सबसे ज़्यादा अनुभवी लोग हैं. ये एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के द क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से आईएसएस के लिए रवाना हुए हैं. बेनकेन और हर्ली ऑर्बिट में हैं और वो शून्य गुरुत्वाकर्षण में होंगे. इस जोड़ी के लिए इंटरनेशनल स्पेस सेंटर का सफ़र 19 घंटे का है.

पहली कोशिश बुधवार को की गई थी लेकिन ख़राब मौसम के कारण उस दिन आख़िरी पलों में इस मिशन को टाल दिया गया था.

2011 के बाद अमरीका में इस तरह के मिशन को पहली बार अंजाम दिया गया है. इस ऐतिहासिक पल के गवाह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बने. राष्ट्रपति ट्रंप लॉन्चिंग देखने फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर आए थे. बुधवार को जब पहली कोशिश की गई थी तब भी राष्ट्रपति ट्रंप वहां मौजूद थे.

नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेंस्टाइन ने कहा कि लॉन्चिंग के वक़्त वो प्रार्थना कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैंने गड़गड़ाहट सुनी लेकिन उस वक़्त मैं कुछ और ही महसूस कर रहा था. जब आपकी टीम रॉकेट में हो तो ऐसा ही होता है. यह हमारी टीम है. यह अमरीका की टीम है. यह सच है कि हमारे लिए अभी बहुत ही कठिन वक़्त है लेकिन इस लॉन्चिंग से लोगों को प्रेरणा मिलेगी."
Tags :