🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पूरी तरह से बदल हैं मेरे सरकार.....

👤
DD
👁 2273 व्यूज
📍 Bhopal
पूरी तरह से बदल हैं मेरे सरकार.....
शिवराज ने कामकाज की शैली बदली और
राजकाज का मंत्र भी
अपने कक्ष में किया बदलाव
10 जून 2020। लगातार 13 बरस सत्ता साकेत में रहने के बाद14 महीने का बिछोह और फिर सत्तारूढ़ हुए शिवराज इस बार बदले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।शिवराज की शैली तो बदली ही है, उनका अपना सूत्र वाक्य भी बदल दिया है।कोरोना काल मे जहां वे डिजीटल फ्रेंडली ज्यादा दिखे तो अफ़सरो के सम्बोधन में भी उन्होंने बदलाव किया है।अपने मंत्रालय के कक्ष में भी भारी फेरबदल किया हैं।उनका यह बदला अंदाज सभी को चोंकाने वाला हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में नया बदलाव कर दिया है। इस कक्ष में पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ बैठते थे,उस बैठक दिशा और सजावट तथा आगंतुकों के स्थान परिवर्तित कर दिए गए है।श्री चौहान ने अपने कक्ष की बैठक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी है तथा उन्होंने अपनी कुर्सी के पीछे धातु में अंकित किया गया नया मंत्र लिखवा दिया है। जो भी आगन्तुक वहां आता है उसकी नजर इसी मंत्र पर पड़ती है और उसे पढक़र उसमें नया भाव आ जाता है। यह राजकाज चलाने का नया मंत्र है जो है : ??राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम!!??
उक्त चौपाई तुलसीदासकृत रामचरित्र मानस की है। जिसका अर्थ है कि ईश्वर के लिये कार्य करते हुये उनके लिये कोई विश्राम नहीं है। रामचरित्र मानस के सुंदरकांड में इस चौपाई का उल्लेख है जब सीताजी की खोज हेतु रामभक्त हनुमान लंका जाते हैं। श्री चौहान ने इसी चौपाई को अपने राजकाज चलाने का मूलमंत्र बना लिया है।
भीड़भाड़ से निपटना है :
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे इस समय प्रदेश को कोरोना से पूरी तरह मुक्त करने के अभियान में लगे हैं। अभी मूल समस्या भीड़भाड़ बढऩा है जिससे निपटने के वे उपाय कर रहे हैं ताकि कोरोना का संक्रमण न फैले।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :