🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में बदले कन्टेन्मेंट जोन के प्रावधान

👤
DD
👁 1271 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में बदले कन्टेन्मेंट जोन के प्रावधान
अब अकेला मकान या अपार्टमेंट बनेगा कन्टेनमेंट जोन
12 जून 2020। राज्य सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण पर कन्टेनमेंट जोन बनाने के नये प्रावधान लागू कर दिये हैं। अब कोरना मरीज मिलने पर बंगला या अकेला घर या मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट कन्टेनमेंट जोन बनाया जायेगा। यदि कोराना केस एक या अधिक हैं तो कंपाउण्ड वाली रेसीडेंट कालोनी को और यदि मोहल्ला है तो संक्रमित घर के चारों दिशाओं में आसपास के सौ घरों तक कन्टेनमेंट जोन बनाया जायेगा।
इसी प्रकार यदि नगर निगम वार्ड में पहले से कन्टेनमेंट जोन है और वहां बाहर की कालोनी में दो या अधिक कोरोना केस मिलते हैं तो संपूर्ण वार्ड या संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन बनाया जायेगा। यदि ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में दो से अधिक केस मिलते हैं तो संपूर्ण गांव को कन्टेनमेंट जोन बनाया जायेगा।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :