🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्य सचिवालय के तीन किमी दायरे में नहीं उड़ सकेंगे मानव रहित विमान

👤
DD
👁 1280 व्यूज
📍 Bhopal
राज्य सचिवालय के तीन किमी दायरे में नहीं उड़ सकेंगे मानव रहित विमान
केन्द्र सरकार ने किया नया प्रावधान
16 जनू 2020। भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने वायु यान अधिनियम 1934 के तहत नया प्रावधान कर दिया है। अब मानव रहित विमान राज्यों की राजधानियों में राज्य सचिवालय परिसर से तीन किलोमीटर के दायरे में नहीं उड़ सकेंगे।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में मानव रहित विमान प्रणाली नियम 2020 जारी किये हैं जो आगामी 2 जुलाई के बाद पूरे देश में प्रभावशील हो जायेंगे। इन नियमों में मानव रहित विमान बनाने वाले निर्माताओं एवं इन्हें संचालित करने वाले व्यक्तियों के लिये प्रावधान किये गये हैं। बिना पंजीकरण एवं लायसेंस के कोई भी व्यक्ति या कंपनी इन्हें न ही बना सकेगा और न ही संचालित कर सकेगा। इनका वाणिज्यिक उपयोग भी बगैर अनुमति के नहीं हो सकेगा।
ये प्रतिबंध भी लगाये :
केंद्र सरकार ने नये नियमों में मानव रहित विमानों की उड़ान पर अन्य कई प्रतिबंध भी लगाये हैं। एक, मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकत्ता, बैंगलुरु एवं हैदराबाद हवाई अड्डों की 5 किमी परिधि की दूरी के भीतर उड़ान नहीं होगी। दो, अन्य किसी नागरिक, निजी अथवा रक्षा हवाई अड्डों की 3 किमी की दूरी की परिधि के भीतर भी उड़ान नहीं हो सकेगा। तीन, लाईन आफ कण्ट्रोल, लाईन आफ एक्चुअल कण्ट्रोल तथा एक्चुअल ग्राउण्ड पोजिशन लाइन के 25 किमी के अंतर्गत उड़ान नहीं होगी। चार, समुद्र तट में 500 मीटर से बाहर उड़ान नहीं होगी। पांच, सैन्य प्रतिष्ठानों से 3 किमी की परिधि के अंतर्गत उड़ान नहीं होगी।
छह, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचित रणनीतिक स्थानों/महत्वपूर्ण संस्थाओं की परिधि से 2 किमी के भीतर उड़ान नहीं होगी। सात केंद्रीय वन एवं पर्यावरण की बिना अनुमति के राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के आसपास के ऊपरी क्षेत्रों में उड़ान नहीं होगी।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :