🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मंडला नगर पालिका में पाईप घोटाला

👤
DD
👁 1402 व्यूज
📍 Bhopal
मंडला नगर पालिका में पाईप घोटाला
निजी कंपनी का लायसेंस एक साल के लिये निलम्बित
23 जून 2020। प्रदेश की मंडला नगर पालिका में पाईप घोटाला सामने आने पर एक निजी कंपनी का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिये निलम्बित कर दिया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी मालवीय ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि नगर पालिका मंडला की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजनान्तर्गत स्वीकृत जलप्रदाय योजना के घटक कार्यों एवं अतिरिक्त 27 किमी जल वितरण नलिकायें विस्तार कार्य के क्रियान्वयन का कार्य इस निजी कंपनी को दिया गया था। क्रियान्वित पाईप लाईन विस्तार की गुणवत्ता की जांच संभागीय कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन सागर संभाग द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि वार्ड क्रमांक 24 दादा धनीराम में जल वितरण नलिकायें घटक का कार्य के अंतर्गत पाईप लाईन को मानक स्तर की गहराई पर नहीं बिछाई गई है तथा उक्त पाईप लाईन के नीचे बेडिंग का कार्य नहीं किया गया है। इसके अलावा 27 किमी जल वितरण पाईप लाईन में भी वार्ड क्रमांक 1, 9, 11, 17, 18, 19 एवं 20 में कुछ स्थानों पर पाईप लाईन कम गहराई पर बिछाया जाना पाया गया है। इसी प्रकार, जल वितरण नलिकायें कार्य के अंतर्गत कुल क्रय किये गये 23 हजार 766 मीटर एचडीपीई पाईप में से 2 हजार 174 मीटर पाईप मौके पर कम पाया गया तथा क्रय किये गये पाईपों में 5 हजार 60 मीटर पाईपों का उचित तरीके से भण्डारण न करने से गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में पहुंच चुकी है। इस पर निजी कंपनी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया परन्तु उसने
संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
प्रमुख अभियंता ने अपने आदेश में कहा है कि शासन की जनहित की योजना के लिये प्रावधानित राशि का समुचित उपयोग नहीं हो सका जिसके कारण शासन की छबि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसलिये निजी कंपनी मेसर्स गोंडवाना इंजीनियर्स लिमिटेड नागपुर का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिये निलम्बित किया जाता है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :