🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ऑनलाइन खरीदारी करने का समय अगले कुछ हफ़्तों में आने वाला है

👤
Digital Desk
👁 24604 व्यूज
📍 Delhi
ऑनलाइन खरीदारी करने का समय अगले कुछ हफ़्तों में आने वाला है
दशहरे से ले कर दिवाली तक कई ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट पर कुछ बढ़िया डिस्काउंट मिल जाते हैं. इस समय विज्ञापनों की भरमार होती है और सभी कंपनियां ग्राहकों को ढूंढती रहती हैं.



सभी ई कॉमर्स कंपनियां चाहती हैं कि स्मार्टफोन पर उनके ऐप को आप डाउनलोड करके खरीदारी करें.

ऐसे ग्राहकों के बारे में उनके पास ज़्यादा जानकारी होती है, लेकिन स्मार्टफोन पर कभी-कभी खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है. इस बार त्योहार के समय अगर आप कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है.जो भी खरीदना है उसके लिए एक बजट तय कर लीजिए.



अगर आप अलग-अलग ई कॉमर्स वेबसाइट पर देखें तो कुछ चीज़ों के दाम एक-दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं. मोबाइल फ़ोन ही एक ऐसी चीज़ है जहां सभी वेबसाइट पर कीमतों में नहीं के बराबर फर्क होगा.



इसलिए सभी जाने-माने वेबसाइट पर प्रोडक्ट और उसकी कीमत के बारे में जानकारी ले लीजिए. एक बार ऐसी सभी जानकारी को नोट करने के बाद उस सामान के साथ मिल रहे बढ़िया ऑफर को ढूंढिए.



एक बार ये करना शुरू करेंगे तो ये बात पता लगेगी कि ऐसी डील भी किसी न किसी वेबसाइट पर मिल जाती है. अगर एक से ज़्यादा वेबसाइट पर कीमतों को जांचना है तो उसके लिए कई वेबसाइट हैं जहां कीमतों की तुलना की जा सकती है.

प्राइस देखो , कंपेयर राजा और माई स्मार्ट प्राइस जैसी वेबसाइट पर ऐसा करना बहुत आसान है.



खरीदते समय कहीं डिलीवरी के लिए अलग से पैसे तो नहीं जोड़े जा रहे हैं? कुछ वेबसाइट पर 500 रुपये से कम की खरीद पर ऐसा किया जाता है. ई कॉमर्स कंपनियां ऐसा करके अपने मुनाफे को बढ़ाने की कोशिश करती हैं.
Tags :