🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पितृ पक्ष के दौरान कोर्टयार्ड बाय मैरियट में मिलेगा शाकाहारी लंच व डिनर

👤
Digital Desk
👁 18842 व्यूज
📍 भोपाल
पितृ पक्ष के दौरान कोर्टयार्ड बाय मैरियट में मिलेगा शाकाहारी लंच व डिनर
16 सितम्बर 2016, कोर्टयार्ड बाय मैरियट के मोमो कैफे में पितृ पक्ष के दौरान मेहमानों को शाकाहारी लंच व डिनर परोसा जाएगा। हिन्दू मान्यताओं के सम्मान में लिए गए इस निर्णय के तहत 1 अक्टूबर तक मोमो कैफे में लंच व डिनर बुफे में केवल शाकाहारी डिशेज ही सर्व की जाएंगी। विशेष रूप से मांगे जाने पर ही किसी नानवेज डिश को उपलब्ध कराया जाएगा।



कोर्टयार्ड बाय मैरियट भोपाल के शेफ रतन कुमार ने बताया कि हम भले एक इंटरनेशनल ब्राण्ड हैं किंतु हम भारतीय रीति रिवाजों व परंपराओं के प्रति पूरी तरह सजग हैं। हिन्दू धर्मावलंबियों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है, इस दौरान वे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के श्रृ़द्धांजली देते हैं तथा मांसाहारी भोजन का त्याग करते हैं।



शेफ रतन ने आगे कहा कि उन्होंने पितृ पक्ष के दौरान होटल आने वाले मेहमानों के लिए बहुत विस्तृत मैन्यू तैयार किया है जिसमें एशिया के स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल किया है। इनमें स्टार्टर्स से लेकर मेन कोर्स तथा खाने के अंत में खाए जाने वाले मीठे व्यंजनों तक की एक लंबी फेहरिस्त है। इस फेहरिस्त में आलू पनीर रोल, मिनी वेजीटेबल स्प्रिंग रोल तथा स्टिर फ्राइड वेजीटेबल जैसे अनेक स्टार्टर शामिल हैं तो वहीं भिण्डी मसालेदार, लौकी टमाटर, पनीर बटर मसाला, सब्ज दम हाण्डी, नादरू की यखनी, केरल का भुजिया आदि अनेकों मेन कोर्स व्यंजन शामिल हैं। इसी प्रकार जब खाने के बाद कुछ मीठा खाने की बात आती है तो इसमें मेहमानों को कलाकंद कुल्फी सण्डे, मेवे लौकी और मखाने की खीर, सेवईयां खीर, कुल्फी फालूदा, उरूसा तथा खूबानी का मीठा आदि चखने को मिलेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान लंच बुफे मे प्रत्येक मेहमान को बाय वन गेट वन फ्री का ऑफर भी मिलेगा।
Tags :