🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली पहली भारतीय

👤
Digital Desk
👁 17848 व्यूज
📍 लॉस एंजेलिस
प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली पहली भारतीय
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर शामिल की गई हैं. टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभिनय में शुरुआत करने वाली प्रियंका को सूची में आठवां स्थान मिला है. उनकी कमाई एक करोड़ डॉलर आंकी गई है.



'जय गंगाजल' और 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं 34 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका हॉलीवुड में शुरुआत फिल्म 'बेवॉच' से करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन भी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं.



सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में अमेरिकी टीवी शो 'मार्डन फैमिली' की अभिनेत्री सोफिया वरगारा ने पहला स्थान पाया है. वह पिछले पांच सालों से बाजी मारती आ रही हैं. उन्होंने 4.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है. टीवी शो 'बिग बैंग थ्योरी' से मशहूर हुईं अभिनेत्री केली क्वोको 2.45 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अभिनेत्री मिंडी कालिंग 1.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं.



प्रियंका से पहले 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 10वां स्थान पा चुकी हैं. पहला स्थान हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को मिला था. दीपिका हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत अभिनेता विन डीजल के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से कर रही हैं.
Tags :