🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राम वनगमन पथ का निर्माण ट्रस्ट करेगा..

👤
DD
👁 1211 व्यूज
📍 Bhopal
राम वनगमन पथ का निर्माण ट्रस्ट करेगा..
राज्य शासन के अध्यात्म विभाग ने दी स्वीकृति
13 जुलाई 2020। राज्य के चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक चिन्हांकित किये गये राम वनगमन पथ का निर्माण श्री राम वनगमन पथ न्यास करेगा। इस न्यास की स्वीकृति राज्य सरकार के अध्यात्म विभाग ने जारी कर दी है। यह न्यास चित्रकूट से शुरु होने वाले उक्त पथ के प्रदेश की सीमा तक निर्माण करेगा।
पिछली सरकार ने गठित किया था न्यास :
उक्त न्यास का गठन पिछली कमलनाथ सरकार ने किया था। इस न्यास के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं जबकि मुख्य सचिव इस ट्रस्ट के सेक्रेटरी हैं। उल्लेखनीय है कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के स्थान पर अध्यात्म विभाग पिछली कमलनाथ सरकार ने ही बनाया था।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :