🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीआरपीएफ जवान को आत्महत्या के लिये उकसाने...

👤
DD
👁 1201 व्यूज
📍 Bhopal
सीआरपीएफ जवान को आत्महत्या के लिये उकसाने...
के मामले में भोपाल सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
14 जुलाई 2020। सीबीआई भोपाल ने नीमच में स्थित सीआरपीएफ कैंपस परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पांच साल बाद एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है।
यह है मामला :
भारत सरकार के अर्द्ध सैनिक बल सेंट्रल रिजर्व पोलिस फोर्स के जवान सुमन रॉय ने 24 फरवरी 2015 को मप्र के नीमच स्थित सीआरपीएफ कैंपस में एक पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मरा यह जवान पश्चिम बंगाल के हुबली का निवासी था। वह मरने के पहले कुछ दिनों से काफी परेशान था। इस मामले में सिर्फ सीआरपीएफ अधिकारियों ने ही जांच की तथा स्थानीय पुलिस को मामला नहीं दिया गया था। इस पर मृतक के पिता मुजीबउर्रहमान ने हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी जिस पर हाल ही में हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट के आदेश पर अब सीबीआई भोपाल ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 306-34 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और विवेचना प्रारंभ कर दी है। उसे छह माह के अंदर अपना जांच प्रतिवेदन हाईकोर्ट के समक्ष पेश करना है। सीबीआई भोपाल के एएसपी भारत भूषण भट्ट ने अपने निरीक्षक मनीष कुमार अहिरवार को इन्वेस्टीगेशन आफिसर नियुक्त किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है और जो भी इस तरह की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करता/उकसाता है, तो उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास से दंडित किया जाएगा जिसे 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :