🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

छिन्दवाड़ा का गोदड़देव मंदिर और राजगढ़ का बड़ा महल राज्य संरक्षित घोषित होंगे

👤
DD
👁 1083 व्यूज
📍 Bhopal
छिन्दवाड़ा का गोदड़देव मंदिर और राजगढ़ का बड़ा महल राज्य संरक्षित घोषित होंगे
14 जुलाई 2020। राज्य का संस्कृति विभाग एमपी एन्शीयेंट मान्युमेन्ट्स एण्ड आक्र्योंलॉजिकल साईट्स एण्ड रिमेंस एक्ट 1964 के तहत छिन्दवाड़ा जिले की चांद तहसील के स्थानीय क्षेत्र नीलकंठी कला में स्थित गोदड़देव मंदिर एवं राजगढ़ जिले में स्थित बड़ा महल को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करने जा रही है। इसके लिये उसने सूचना जारी कर दी है।
सूचना में कहा गया है कि उक्त दोनों प्राचीन पुरातत्वीय स्मारकों के विनष्ट किये जाने, क्षतिग्रस्त, परिवर्तित, विरुपित, तितर-बितर किये जाने, हटाये जाने एवं उनके अपक्षय होने की संभावना है। छिनदवाड़ा का गोदड़देव मंदिर धार्मिक पूजा के अधीन है तथा इसका स्वामित्व राज्य शासन के पास है। यह 0.004 हैक्टेयर में स्थित है। इसी प्रकार, राजगढ़ का बड़ा महल भी नजूल शासकीय स्वामित्व में है तथा इसका क्षेत्रफल लगभग 1728 वर्गमीटर में है।
इन दोनों प्राचीन स्मारकों को अगले कुछ दिनों में विधिवत रुप से राज्य संरक्षित घोषित कर दिया जायेगा। संरक्षित घोषित होने पर इन स्मारकों के सौ मीटर व्यास में सभी निर्माण कार्य एवं खनन कार्य प्रतिबंधित हो जायेंगे तथा इस सौ मीटर से और दो सौ मीटर के व्यास में निर्माण एवं खनन कार्य रेगुलेटेड हो जायेंगे।



- डॉ.नवीन जोशी
Tags :