🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधानसभा सत्र में सभी विधायकों को करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन

👤
DD
👁 1925 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा सत्र में सभी विधायकों को करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन
जारी हुये दिशा-निर्देश
15 जुलाई 2020। आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सभी विधायकों को कोरोना से बचाव संबंधी प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।
यह रहेगी व्यवस्था :
सभी विधायको को पत्रक भाग-2 जारी कर कहा गया है कि मानसून सत्र में सदन में प्रवेश के पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाईजेशन आदि की व्यवस्था की गई है। संक्रमण से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सदन को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जायेगा। सभा में सदस्यों के बीच पर्याप्त दूरी बनी रहे इस हेतु साइड में अतिरिक्त कुर्सियां भी रखी गई हैं जिन पर आवश्यक्तानुसार बैठा जा सकता है। सदस्यों के बीच पर्याप्त दूरी बनी रहे, इस हेतु आसनों के बीच संकेत चिन्ह अंकित किये गये हैं जिससे सदस्यगण सामाजिक दूरी बना कर सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे।
इस दस बिन्दुओं का भी पालन करना होगा:
एक, सदस्यों को अपने मोबाईल फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसे एक्टिव मोड में रखें।
दो, सदन के अंदर और बाहर अपने मुंह एवं नाक को एन-95 या सर्जिकल मास्क अथवा साफ कपड़े से ढक कर रखें एवं आंख, नाक एवं मुंह को न छुयें। दास्तानों यानि ग्लब्स का प्रयोग करें।
तीन, छींक अथवा खांसी आने पर अपना मुंह एवं नाक किसी साफ कपड़े/रुमाल/टिश्यू पेपर से ढकें।
चार, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
पांच, सदन एवं सदन के बाहर सोश डिस्अेंसिंग का पालन करें।
छह, बुखार एवं खांसी होने पर किसी अन्य व्यक्ति से करीबी संपर्क न करें।
सात, यदि आप स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रहे हैं अथवा बुखार/खांसी/सांस लेने में असुविधा महसूस कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में चिकित्सक से परीक्षण करायें तथा इसकी सूचना तुरंत विधानसभा सचिवालय तथा परिसर में स्थित डिस्पेंसरियों को भी दें।
आठ, चिकित्सक से परामर्श लेते सुय अपने मुंह एवं नाक को मास्क अथवा साफ कपड़े से ढक कर रखें।
नौ, परिसर में प्रवेश करते समय समस्त सदस्य सांची द्वार के समीप तैनात स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा दल से सेनेटाईजेशन के पश्चात थर्मल स्क्रीनिंग एवं ऑकस्ीजन स्तर का परीक्षण करवायें।
दस, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुष एवं होम्योपैथिक विभाग द्वारा प्रचारित काढ़े एवं दवा का सेवन चिकित्सकीय परामर्शनुसार करें।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :