🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अभिनेत्री का आरोप, साथ सोने का दबाव बनाते थे फिल्म डायरेक्टर

👤
Digital Desk
👁 19364 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अभिनेत्री का आरोप, साथ सोने का दबाव बनाते थे फिल्म डायरेक्टर
फिल्म इंडस्ट्री में किस्‍मत आजमाने के लिए नई अभिनेत्रियों को कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। कई बार तो फिल्मों में काम के बदले अभिनेत्रियों को ऊंच-नीच काम करने के लिए भी मजबूर होना पड़ता है।



अपने कैरियर के शुरुवाती दिनों को याद करते हुए मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वह नई थीं तब डायरेक्टर फिल्मों में काम देने के बदले साथ सोने का दबाव बनाते थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी में फिल्मों में आने के बाद उन्हें ऐसा अनुभव हुआ कि ऐसे काम तमिल सिनेमा में काफी ज्यादा होते हैं जबकि हिन्दी फिल्मों में ऐसा नहीं होता।



उन्होंने कहा कि उनके फिल्म डायरेक्टर को हिन्दी नहीं आती थी तो उसने अपने दोस्त से फोन कराया। दोस्त ने फिल्म में रोल के बदले कुछ समझौता करने का दबाव बना रहा था। इसके बाद उसे बहुत ही असभ्य सीन करने के लिए कहा गया जिस पर उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।



अपने संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब टीवी सीरियलों में काम करती थीं तब उन्हें दो बजे रात को भी शूटिंग के लिए जाना पड़ता था।



टीवी से फिल्म 'हेट स्टोरी-2' जरिए फिल्मों में आईं में अभिनेत्री सुरवीन चावला की जल्द ही लीना यादव की फिल्म 'पार्च्ड' में दिखेंगी। 'पार्च्ड' आम महिलाओं की जिंदगी पर बनी महिला केंद्रित एक फिल्म है।
Tags :