🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के लिये मंत्रीसमूह ने रोडमैप को दिया अंतिम रूप

👤
DD
👁 1399 व्यूज
📍 Bhopal
अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के लिये मंत्रीसमूह ने रोडमैप को दिया अंतिम रूप
मंत्री श्री देवड़ा की अध्यक्षता में मंत्रीसमूह की बैठक सम्पन्न
24 अगस्त 2020। वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लोकल उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना होगा ताकि आर्थिक क्षेत्र में प्रदेश एवं देश आत्मनिर्भर बन सकें। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर का फाईनल रोडमैप तैयार किया गया।

उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के अंतर्गत 'अर्थव्यवस्था एवं रोजगार' संबंधी मंत्री समूह का अध्यक्ष होने के नाते समिति के सदस्यों के साथ मिलकर 3 वर्ष के रोडमैप को आउटकम(goal) तथा आउटपुट (action point) के रूप में अंतिम रूप दिया गया। जिससे निश्चित ही प्रदेश की जीडीपी में वृद्धि होगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 150 से अधिक विशेषज्ञों के द्वारा वेबिनार के माध्यम से 170 सुझाव प्राप्त हुए। इन सभी सुझावों के साथ पृथक से प्राप्त हुए सुझावों पर मंत्री समूह ने गहन विचार-विमर्श कर प्रदेश के हित मे मंत्री समूह ने निर्णय लियें है। मंत्री समूह की अनुशंसा के साथ अर्थव्यवस्था एवं रोजगार का रोडमैप मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी अपने सुझाव रखें।

मंत्री श्री देवड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी श्री राजेश राजौरा द्वारा मंत्री समूह को अंतिम सुझाव प्राप्त की जानकारी दीं।
Tags :