🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब पंचायतों की प्रशासकीय समिति में राज्य शासन के दो प्रतिनिधि नहीं नियुक्त किये जायेंगे

👤
DD
👁 1121 व्यूज
📍 Bhopal
अब पंचायतों की प्रशासकीय समिति में राज्य शासन के दो प्रतिनिधि नहीं नियुक्त किये जायेंगे
27 अगस्त 2020। अब प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समिति में राज्य शासन के दो प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किये जायेंगे। इस संबंध में नया प्रावधान कर दिया गया है।
दरअसल गत 24 मार्च 2020 को राज्य सरकार ने प्रावधान किया था कि त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने एवं नवीन पंचायतों के गठन के मध्य की अवधि के लिये पंचायतों के दैनिक कार्यकलापों के सुचारु संचालन के लिये प्रशासकीय समिति गठित की जायेगी एवं उसके प्रधान की नियुक्ति की जायेगी। जिला कलेक्टर को ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों के लिये तथा संभागायुक्त को जिला पंचायत में प्रशासकीय समिति बनाने एवं उसके प्रधान की नियुक्ति की अधिकार दिये गये थे। साथ ही यह भी प्रावधान किया गया था कि इन त्रिस्तरीय पंचायतों में राज्य शासन के दो-दो अतिरिक्त सदस्यों का मनोनयन करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी को नाम भेजे जायेंगे।
लेकिन पांच माह बाद राज्य सरकार ने इन त्रिस्तरीय पंचायतों में अपने दो-दो अतिरिक्त सदस्यों के मनोनयन का प्रावधान खत्म कर दिया है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में पहले निर्वाचित हुये प्रतिनिधियों को ही प्रशासकीय समिति में रखा गया है तथा इनमें अब राज्य शासन के दो-दो अतिरिक्त प्रतिनिधियों के मनोनयन की जरुरत नहीं है। इसलिये मनोनयन संबंध प्रावधान को खत्म कर दिया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :