🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

शादी के बाद हॉकी के मैदान में वापसी

👤
Digital Desk
👁 24341 व्यूज
📍 Bhopal
शादी के बाद हॉकी के मैदान में वापसी


ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद रितु रानी ने पिछले महीने शादी कर ली थी.

हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने जाने-माने पंजाबी सिंगर हर्ष के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू किया हैं. चार साल तक भारतीय टीम की कप्तान रही रितु ने शादी के बाद कहा था कि वह हॉकी खेलना जारी रखेगी.



तीन सप्ताह के आराम के बाद खिलाड़ी तैयार

शिविर के बारे में टीम के कोच नील हॉगुड ने कहा, "ओलम्पिक भारतीय टीम के लिए बड़ा मंच साबित हुआ जिससे उन्हें पता चला कि उच्च स्तर पर किस तरह खेलना होता है."



कोच ने कहा, "हम इसे सकारात्मक रूप में लेंगे और इससे सीखेंगे. हम अपनी बुनियादी चीजों पर काम करेंगे और इसके बाद आने वाले सत्र के लिए जो जरूरी है उस पर काम करेंगे."



हॉगुड ने कहा, "तीन सप्ताह के आराम के बाद टीम तरोताजा है और अच्छी हॉकी खेलने को तैयार है."

29 खिलाड़ियों की संभावित सूची इस प्रकार है.



संभावित टीम : रजनी इतिमार्पू, सविता, सोनिया मिंज, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, सुनिता लाकड़ा, सुशीला चानु, हनीयालुम लाल राउत फेली, नमिता टोप्पो, रुक्मिणी डोड्राय, रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका रेणुका यादव, लिलि चानु, निक्की प्रधान, नरिंदर कौर, लालहलुनमावी, नवदीप कौर, रानी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, प्रीति दुबे, सोनिका, अनूपा बार्ला, ज्योति गुप्ता, पूनम बार्ला
Tags :