🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पिछली कमलनाथ सरकार ने बाईस संस्थानों को बांटी थी नि:शुल्क भूमि

👤
DD
👁 1545 व्यूज
📍 Bhopal
पिछली कमलनाथ सरकार ने बाईस संस्थानों को बांटी थी नि:शुल्क भूमि
शिवराज सरकार ने जारी की वर्ष 2019-20 में आवंटित भूमि की सूची
17 सितंबर 2020। मध्यप्रदेश में विभिन्न संस्थानों को रियायती दरों पर जमीन आवंटित की गई है , पिछली कमलनाथ सरकार ने 22 संस्थानों को निशुल्क भूमि आवंटित की है जिसे वर्तमान शिवराज सरकार ने सूची के रूप में जारी कर दिया ।

पिछली कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2019-20 में कुल 31 संस्थानों को रियायती दरों पर शासकीय भूमि का आवंटन किया था जिनमें 22 संस्थाओं को नि:शुल्क भूमि दी गई। यह बात वर्तमान शिवराज सरकार द्वारा जारी सूची के माध्यम से सामने आई है।
इन संस्थाओं को मिली नि:शुल्क भूमि :
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड को ग्राम शाहपुरा भोपाल में वृक्षारोपण एवं लैंडस्केप व अन्य उपयोग हेतु, सत्य सांई मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर ट्रस्ट इंदौर को ग्राम बांगड़दा तहसील मल्हारगंज इंदौर में बच्चों के हृदय रोग से संबंधित अस्पताल खोलने हेतु, उप मुख्य अभियंता निर्माण उत्तर रेल्वे ग्वालियर को जिला श्योपुर में रेल्वे की छोटी लाईन से बड़ी लाईन में परिवर्तन हेतु, सिंगरौली नगर निगम को ग्राम देवरा तहसील सिंगरौली में सीवरेज परियोजना ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण मध्य रेल्वे नागपुर को ग्राम पाण्ढुर्ना जिला छिन्दवाड़ा में तीसरी रेल्वे लाईन निर्माण हेतु, एयर पोर्ट अथारिटी आफ इण्डिया जबलपुर को ग्राम गधेरी तहसील पनागर जिला जबलपुर में विमानतल के विकास एवं विस्तार हेतु, उप मुख्य अभियंता निर्माण उत्तर रेल्वे मुरैना को ग्राम चुरहेला एवं जरेरुआ जिला मुरैना में छोटी रेल्वे लाईन को बड़ी रेल्वे लाईन में परिवर्तन हेतु, उप मुख्य अभियंता निर्माण उत्तर रेल्वे ग्वालियर को जिला मुरैना में छोटी रेल्वे लाईन को बड़ी रेल्वे लाईन में परिवर्तन हेतु, उप मुख्य अभियंता निर्माण पश्चिम रेल्वे इंदौर को ग्राम सुरीनाला तहसील रामा जिला झाबुआ में बड़ी रेल लाईन निर्माण हेतु, उप मुख्य अभियंता निर्माण पश्चिम रेल्वे इंदौर को जिला झाबुआ में बड़ी रेल लाईन निर्माण हेतु, नगर परिषद आष्टा जिला सीहोर को आष्टा में कार्यालय भवन हेतु, सीएमओ नगर पालिका गौतमपुरा जिला इंदौर को गौतमपुरा तहसील देपालपुर में शहरी जलप्रदाय सेवा उन्नयन निर्माण हेतु, नगर परिषद रेहटी जिला सीहोर को रेहटी में पार्क निर्माण हेतु, नगर निगम सिंगरौली को ग्राम ढोंटी तहसील सिंगरौली में जलप्रदाय योजना हेतु, नगर परिषद बारीगढ़ जिला छतरपुर को ग्राम बारीगढ़ में पार्क निर्माण हेतु, नगर निगम सिंगरौली को ग्राम देवरा तहसील सिंगरौली में सीवरेज परियोजना ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण हेतु, नगर निगम भोपाल को शहर भोपाल में पीएम आवास योजना हेतु, नगर पालिका मंदसौर को मंदसौर नगर में गार्डन विकसित करने हेतु, मप्र पावर ट्रांसमीशन कंपनी भोपाल को ग्राम सलैया भोपाल में सब स्टेशन हेतु, नगर निगम जबलपुर को ग्राम सालीवाड़ा जबलपुर में गौशाला/कांजी हाऊस निर्माण हेतु, नगर पालिका सिवनी को शहर सिवनी में पेयजल टंकी के निर्माण हेतु तथा नगर पालिका माचलपुर जिला राजगढ़ को माचलपुर नगर में कार्यालय भवन हेतु नि:शुल्क भूमि आवंटित की गई।
निजी संस्थान को भी दी नि:शुल्क भूमि :
पिछली कमलनाथ सरकार ने एक निजी संस्थान को भी नि:शुल्क भूमि कार आवंटन किया। इसमें सत्य सांई मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर ट्रस्ट इंदौर को ग्राम बांगड़दा तहसील मल्हारगंज इंदौर में बच्चों के हृदय रोग से संबंधित अस्पताल खोलने के लिये 2.231 हैक्टेयर भूमि दी गई।




- डॉ. नवीन जोशी
Tags :