🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दोस्त ने खा लिए चिकन के ज्यादा पीस, नाराज युवक ने आंखें फोड़कर ले ली जान

👤
Digital Desk
👁 24194 व्यूज
📍 मुरैना
दोस्त ने खा लिए चिकन के ज्यादा पीस, नाराज युवक ने आंखें फोड़कर ले ली जान


मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपने दोस्त को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसे चिकन के पीस कम खाने को मिले थे. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



जानकारी के मुताबिक, जिले के सबलगढ़ के कुतघान गांव में युवक अनूप शाक्य का अपने ही घर में संदिग्ध हालत में शव मिला था. इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त मोनू रावत पर हत्या का आरोप लगाया था.



पुलिस ने मोनू को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद उसने जो खुलासा किया उसे सुन सभी हैरान रह गए.



मोनू ने बताया कि घटना वाले दिन अनूप के घरवाले बाहर गए हुए थे. इस दौरान अनूप ने शराब और चिकन का प्लान बनाया. घरवालों के जाने पर मोनू अनूप के घर आ गया और फिर चिकन बनाया गया.



शराब पीने के दौरान अनूप ने ज्यादा पीस खा लिए, जिससे मोनू को कम चिकन मिल पाया. नशे की हालत में इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो उसने आक्रोशित होकर हीटर के तार लगाते हुए युवक की आंखें फोड़ दी, फिर शरीर पर करंट लगाते हुए अनूप की हत्या कर दी.

पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
Tags :