🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ओआईसी के लिये नवीन आचार संहिता लागू....

👤
DD
👁 1905 व्यूज
📍 Bhopal
ओआईसी के लिये नवीन आचार संहिता लागू....
7 नवंबर 2020। हाईकोर्ट के निर्णयों के पालन में राज्य सरकार ने आफिसर इन चार्ज यानि ओआईसी के लिये आचार संहिता बनाकर लागू कर दी है। ये ओआईसी यानि प्रभारी अधिकारी वे होते हैं जो राज्य सरकार के विभागों के मामलों में हाईकोर्ट में नियुक्त किये जाते हैं।
नवीन आचार संहिता के अनुसार, प्रभारी अधिकारी को प्रकरण के तथ्यों की पूर्ण जानकारी एवं तैयारी के पश्चात ही सरकारी अधिवक्ता के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होना चाहिये तथा रिटर्न/जवाब/अंतरिम आवेदन आदि तैयार कर रहे अधिवक्ता को जानकारी देते समय पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिये। प्रभारी अधिकारी प्रत्येक प्रकरण की एक पृथक फाईल संधारित करेंगे जिसमें न्यायालय के समक्ष हुई समस्त सुनवाईयों से संबंधित आदेश की प्रतियां होंगी। प्रभारी अधिकारी नियुक्त न होने पर जब भी आवश्यक हो, कोई अन्य राजपत्रित अधिकारी ही कोर्ट में उपस्थित होगा। प्रभारी अधिकारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान औपचारिक परिधान पहनेंगे। प्रभारी अधिकारी मुकदमें के पूरी तरह समाप्त होने तक उसे मिले प्रत्येक प्रकरण को संभालने के लिये जिम्मेदार होगा। तबादला होने पर प्रभारी अधिकारी सभी दस्तावेज अपने उत्तराधिकारी को सौंपेगा। प्रभारी अधिकारी, महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा दिये गये किन्हीं निर्देशों के बारे में विधिक प्रकोष्ठ/सक्षम विभागीय प्राधिकारी से तत्काल संवाद करने के लिये उत्तरदायी होगा। यदि प्रभारी अधिकारी ने कोई चूक की तो उस पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी।


- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :