🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शिवराज सरकार ने बदली आंतरिक अंकेक्षण प्रणाली

👤
DD
👁 1451 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार ने बदली आंतरिक अंकेक्षण प्रणाली
11 दिसंबर 2020। प्रदेश की शिवराज सरकार ने कैग के अलावा स्वयं से सरकारी विभागों एवं कार्यालयों का आंतरिक अंकेक्षण कराने की प्रणाली बदल दी है। यह आंतरिक अंकेक्षण वित्त विभाग के अंतर्गत संचालनालय कोष एवं लेखा में गठित आडिट सेल के माध्यम से दो साल पहले से कराया जा रहा था।
पहले यह आंतरिक अंकेक्षण भोपाल मुख्यालय से टीम भेजकर किया जाता था परन्तु अब यह व्यवस्था विकेन्द्रीत कर दी गई है। अब उच्च जोखिम वाले डीडीओ कार्यालय, आडिट प्रकोष्ठ की योजना एवं शासन द्वारा निर्देशित जांच के अंतर्गत आंतरिक आडिट भोपाल मुख्यालय से कराया जायेगा जबकि मध्यम एवं निम्न जोखम वाले डीडीओ कार्यालयों का आंतरिक अंकेक्षण संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा कार्यालय के माध्यम से होगा।
इसी प्रकार पहले आंतरिक अंकेक्षण के लिये 561 पद स्वीकृत किये गये थे परन्तु अब ये पद 351 होंगे। ऐसा इसलिये किया गया है क्योंकि अब राज्य सरकार के वित्तीय ट्रांजेक्शन ऑनलाईन आईएफएमआईएस से हो रहे हैं जिससे वांछित रिपोर्ट्स तत्काल उपलब्ध हो जाती हैं। साथ ही लेखांकन, गणनात्मक, बजट आदि से संबंधित त्रुटियां कम होती जा रही हैं। आंतरिक लेखा परीक्षण को भी अब ऑनलाईन कर दिया गया है जिससे लेखा परीक्षण में कम समय लग रहा है। इससे मानव संसाधन भी कम लग रहा है।
राज्य सरकार ने आंतरिक अंकेक्षण में नया प्रावधान यह भी कर दिया है कि गुणवत्ता बढ़ाने के लिये भारत सरकार के महालेखाकर कार्यालय से उप संचालक/सहायक संचालक स्तर के अनुभवी अंकेक्षकों की सेवायें भी ली जा सकेंगी।



डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :