🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नगर निगम एवं नगर पालिका में पार्षद पद का चुनाव लड़ना मंहगा हुआ

👤
DD
👁 1566 व्यूज
📍 Bhopal
नगर निगम एवं नगर पालिका में पार्षद पद का चुनाव लड़ना मंहगा हुआ
19 दिसंबर 2020। प्रदेश की शिवराज सरकार ने नगर निगमों एवं नगर पालिकाओं में पार्षद पद का चुनाव लडऩा मंहगा कर दिया है। अब इन दोनों निकायों में पार्षद हेतु अधिक जमानत राशि जमा कराना होगी।
राज्य सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श पर मप्र नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 में बदलाव कर दिया है। पांच साल पहले हुये त्रिस्तरीय नगरीय आम चुनावों में नगर पालिका में पार्षद पद पर खड़े होने के लिये उम्मीदवार को 3 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराना होती थी परन्तु इस बार होने वाले आम चुनावों में यह जमानत राशि बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार, पांच साल पहले नगर निगम चुनावों में पार्षद पद हेतु जमानत राशि 5 हजार रुपये थी जिसे अब बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है।
नगर परिषदों में पार्शद पद के चुनाव हेतु जमानत राशि पूर्ववत एक हजार रुपये ही रखी गई है। साथ ही तीनों निकायों के लिये यह प्रावधान भी पूर्ववत रखा गया है कि अजाजजा एवं ओबीसी वर्ग की महिला प्रत्याशी को जमानत राशि आधी ही देनी होगी। नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में जमानत राशि क्रमश: 15 हजार रुपये एवं 10 हजार रुपये तथा नगर निगम चुनावों में मेयर पद हेतु जमानत राशि 20 हजार रुपये भी पूर्ववत रखी गई हे।
पार्षद पद के मतपत्र भी अलग से होंगे :
एक नया प्रावधान यह भी किया गया है कि पार्शद पद के चुनावों में डाले गये मतों का बंडल भी अलग से बनाया जायेगा तथा उस पर पार्षद पद का उल्लेख किया जायेगा। इससे पहले मेयर/अध्यक्ष के मतपत्रों के बंडल में ऐसी व्यवस्था थी।



डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :