🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में पंचायत सचिव के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

👤
Digital Desk
👁 18671 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में पंचायत सचिव के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
भोपाल 19 सितंबर 2016। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में एक पंचायत सचिव के पास करोड़ों रुपए की काली कमाई का खुलासा हुआ है.



रीवा लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, पंचायत सचिव युवराज सिंह के नौढिया स्थित आवास पर सोमवार सुबह दबिश दी गई. प्रारंभिक जांच में युवराज सिंह के पास



-तीन मकान,

-चार वाहन,

-साढे सात एकड़ जमीन,

- 80 हजार नकद,

-दस बैंकों की पासबुक व बीमा जुड़े दस्तावेज मिले हैं.



जनपद पंचायत सीधी के तहत आने वाले नौदिया पंचायत में पदस्थ युवराज सिंह के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है. आवास से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा.



सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त को उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने सोमवार को यह कार्रवाई की.
Tags :