🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सो रही किशोरी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

👤
Digital Desk
👁 19635 व्यूज
📍 नरसिंहपुर
सो रही किशोरी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को घर में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है.



जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर के किसानी वार्ड में घर में सो रही 17 साल की किशोरी पर खिड़की के बाहर से पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. 70 प्रतिशत झुलसी हालत में लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया.



एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि, पीड़िता के बयान के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, आरोपियों में शामिल सूरज पटेल की दलील है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है.



चार साल पहले मां की मौत

परिजनों ने बताया कि, जिस कमरे में लड़की को जलाया गया, उसी कमरे में चार साल पहले उसकी मां की भी जिंदा जलने से मौत हो चुकी है. वहीं, इसी कमरे में सो रही पीड़िता की छोटी बहन इस घटना का शिकार होने से बच गई.



लड़की की हालत नाजुक

पीड़िता का जबलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 70 फीसदी झुलसने की वजह से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
Tags :