🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कुपोषण से बच्चों की मौत पर कांग्रेस का 'मौन सत्यागृह'

👤
Digital Desk
👁 19032 व्यूज
📍 भोपाल
कुपोषण से बच्चों की मौत पर कांग्रेस का 'मौन सत्यागृह'


सितम्बर 19, 2016। मध्यप्रदेश में कुपोषण के बढ़ते प्रभाव और श्योपुर जिले में इससे 12 बच्चों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और अन्य नेता 'मौन सत्यागृह' धरना दे रहे हैं. धरने में कुपोषण से पीड़ित बच्चे और उनके माता-पिता भी शामिल हुए.

बताया जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी कांग्रेस सरकार के श्वेतपत्र के जवाब में 'काला-चिट्ठा' उजागर करेगी. वहीं कांग्रेस का कहना है कि पार्टी खुद अब कुपोषित बच्चों का इलाज कराएगी.



गौरतलब है कि एक दिन पहले दिए गए बयान में यादव ने कहा था कि प्रदेश में सरकार द्वारा हर साल 22 अरब रुपये खर्च करने के बाद भी कुपोषण का खात्मा नहीं हो पा रहा है. हालात ये हैं कि हर साल पीड़ित बच्चों की मौत का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ता जा रहा है.



कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि हाल ही में श्योपुर जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक कुपोषित बच्चों की हुई असमय मौत से अधिकारियों की घोर लापरवाही और राज्य सरकार की असफलता तो उजागर हुई ही है, साथ ही में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों की कलाई खोल दी है.



पार्टी के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार कुपोषण पीड़ित बच्चों की मौतों को गंभीरता से नहीं ले रही है. यही कारण है कि उसके द्वारा शिशु व मातृ मृत्युदर के मामले में श्वेतपत्र जारी किए जाने का राजनीतिक 'जुमला' फेंका जा रहा है. कांग्रेस इस श्वेतपत्र के जवाब में सरकार के खिलाफ 'काला-चिट्ठा' उजागर कर रही है.
Tags :