🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बजट सत्र में महिलाओं ने थामी विधानसभा की कमान:अध्यक्ष की आसंदी पर बैठीं कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी

👤
DD
👁 1204 व्यूज
📍 Bhopal
बजट सत्र में महिलाओं ने थामी विधानसभा की कमान:अध्यक्ष की आसंदी पर बैठीं कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी
8 मार्च 2021। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश विधानसभा की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ जब आसंदी पर महिला विधायक बैठीं और प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई। विधानसभा में आज सदन की कार्रवाई से लेकर सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं के हाथ में दिया गया। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण विधानसभा में आज पेश हुआ।

अमूमन विधानसभा में सुरक्षाकर्मी पुरुष रहते हैं, लेकिन आज मार्शल की भूमिका भी महिला सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई। महिला दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने महिला मार्शल के साथ सदन में प्रवेश किया। अध्यक्ष का दंड लेकर सदन में महिला मार्शल पहुंची।

अध्यक्ष ने आसंदी पर बैठते ही महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी। अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक एवं सभापति झूमा सोलंकी को आसंदी पर आमंत्रित किया। इसके बाद विधानसभा में प्रश्नकाल की प्रक्रिया शुरू हुई।

सदन में संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि आज महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण पेश हुआ। महिला दिवस के मौके पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक चर्चा के लिए रखा, उसके लिए धन्यवाद। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा शब्दों के जादूगर हैं नरोत्तम मिश्रा।

पीसी शर्मा ने कहा रसोई गैस महंगी हो गई। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा आज कम से कम महिलाओं के हाथों में बेलन नहीं देते, आज पूजन करना चाहिए था। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा पाश्चात्य सभ्यता की महिला जिस पार्टी की अध्यक्ष होंगी वहां ऐसे ही विचार होंगे। अध्यक्ष ने सदन की सभी महिला सदस्यों का नाम लेते हुए कहा कि सदन को महिलाओं पर गर्व है।
Tags :