🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में नोटराईज्ड विवाह प्रतिबंधित

👤
DD
👁 1475 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में नोटराईज्ड विवाह प्रतिबंधित
8 मार्च 2021। राज्य सरकार ने नोटराईज्ड विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में विधि विभाग ने सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों एवं जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा है कि इंदौर हाईकोर्ट खण्डपीठ द्वारा नोटरी अधिवक्ताओं द्वारा विवाह के संबंध में एवं विवाह विच्छेद आदि के दस्तावेजों के निष्पादन की कार्यवाही पर घोरन आपत्ति व्यक्त की है। साथ ही लेख किया है कि उनके द्वारा ऐसा किया जाना विधि में अनुज्ञेय नहीं हैं। इसलिये सभी नोटरियों को निर्देश दिये जायें कि वे न ही विवाह के संबंध में और न ही विवाह विच्छेद के संबंध में दस्तावेज को निष्पादित/विलेख करें। यदि नोटरी अधिवक्ता ऐसा कृत्य करता पाया जायेगा
तो नोटरी नियम 1956 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना जायेगा तथा तदानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Tags :