🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने नई नीति जारी

👤
DD
👁 1886 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने नई नीति जारी
11 मार्च 2021। शिवराज सरकार ने प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये प्राकृतिक/आयुर्वेदिक/योग/पारंपरिक पध्दति आधारित उपचार हेतु वेलनेस सेंटर/रिसोर्ट स्थापित करने की नई नीति जारी की है।
इस नीति के तहत निजी भूमि पर ऐसा सेंटर बनाने पर निवेशक को अनेक सुविधाओं का सरकार की ओर से लाभ दिया जायेगा। पर्यटन विभाग के आधिपत्य वाली शासकीय भूमि पर यह सेंटर स्थापित करने के लिये निवेशक का चयन ऑनलाईन टेण्डर के माध्यम से किया जायेगा। अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट जिसकी लागत सौ करोड़ रुपनये से अधिक होगी, के लिये नियत भूमि पर निवेशक का चयन प्रथम आयो, प्रथम पाओ के आधार पर किया जायेगा।
पर्यटन विभाग के लैंड बैंक से ऑनलाईन निविदा के जरिये भूमि देने के लिये शहरी क्षेत्र में आफसेट प्राईज 10 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 5 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर होगी। अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट हेतु भूमि प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन रेट पर दी जायेगी। उक्त सभी भूमियां 90 वर्ष की लीज पर आवंटित होंगी।
यह मिलेगा अनुदान :
नीति के तहत नवीन वेलनेस सेंटर/रिसोर्ट स्थापित करने पर न्यूनतम परियोजना व्यय 5 लाख रुपये तथा पूंजीगत व्यय पर 15 प्रतिशत जोकि अधिकतम 2 करोड़ रुपये हो सकेगा, सरकार की ओर से अनुदान के रुप में दिया जायेगा। इसी प्रकार, बड़ी परियोजनाओं के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक के वृहद प्रोजेक्ट जिसमें प्रदेश के न्यूनतम 50 व्यक्तियों को रोजगार देने पर अधिकतम 15 करोड़ रुपये, 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक के मेगा प्रोजेक्ट जिसमें प्रदेश के न्यूनतम 100 व्यक्तियों को रोजगार देने के लिये अधिकतम 30 करोड़ रुपये तथा सौ करोड़ रुपये या इससे अधिक के अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट जिसमें प्रदेश के न्यूनतम 200 व्यक्तियों को रोजगार देने हेतु अधिकतम 90 करोड़ रुपये सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के रुप में दिया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :