🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वृध्दों के डे केयर सेंटरों में घोटाला पकड़ा

👤
DD
👁 4038 व्यूज
📍 Bhopal
वृध्दों के डे केयर सेंटरों में घोटाला पकड़ा
मनोरंजन की राशि नाश्ते एवं भोजन में व्यय हो रही है
15 मार्च 2021। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने वृध्दों के लिये क्रियाशील डे केयर सेंटरों में एक बड़ा घोटाला पकड़ा है। इन सेंटरों को मनोरंजन के लिये जो राशि दी गई उसे भोजन, नाश्ते आदि पर व्यय की गई। अब संचालक ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि वे मनोरंजन पर ही राशि का व्यय करें।
संचालक ने जिला कलेक्टरों को भेजे अपने ताजा निर्देश में बताया है कि प्रदेश में अशासकीय संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के माध्यम से 76 वृध्दाश्रम संचालित किये जा रहे हैं जिनमें निराश्रित निधि का उपयोग किया जा रहा है एवं केंद्रीय अनुदान के प्रस्ताव प्रतिवर्ष माह जून अंत में उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वृध्दों को अवसाद से बचाने, दिन में समय व्यतीत करने एवं समूह में संवाद करने हेतु वर्तमान मेंकुल 83 डे केयर सेंटर संचालित हैं। केंद्र ने वर्ष 2018 में संशोधित योजना जारी कर डे केयर सेंटर बंद कर उन्हें वृध्दाश्रमों में समाहित कर दिया है जहां वृध्दों के मनोरंजन हेतु इंडोर गेम्स तथा कैरम, शतरंज तथा पठन-पाठन हेतु दैनिक समाचार-पत्र, पत्रिकायें एवं टीवी की व्यवस्था की जाती है।
संचालक ने जिला कलेक्टरों से आगे कहा है कि सामाजिक न्याय संचालनालय द्वारा इलेक्ट्रानिक पेमेंट आर्डर व्यवस्था जारी होने, जिले में ब्याज राशि उपलब्ध न होने अथवा 2-3 माहों के संयुक्त देयक दो लाख रुपये से अधिक होने के कारण डे केयर सेंटरों के भुगतान हेतु प्रकरण संचालनालय को प्राप्त हो रहे हैं। इन प्रस्तावों के परीक्षण से ज्ञात होता है कि डे केयर सेंटर का संचालन 13 जनवरी 2014 को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों यानि वृध्दों के मनोरंजन के लिये नहीं हो रहा है तथा नियमों के विपरीत भोजन, चाय, नाश्ता, चिकित्सकीय सहायता, किराया, स्टाफ मानदेय हेतु व्यय किया जा रहा है जिनका दिशा-निर्देशों में कहीं उल्लेख नहीं है। इसलिये 13 जनवरी 2014 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुये डे केयर सेंटरों का संचालन किया जाये।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :