🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की नवीन वेबसाइट लोकार्पित

👤
DD
👁 1617 व्यूज
📍 Bhopal
साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की नवीन वेबसाइट लोकार्पित
15 मार्च 2021, संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सोमवार को मंत्रालय में साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की नवीन वेबसाइटwww.sanchiuniv.edu.in का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.नीरजा ए गुप्ता, रजिस्ट्रार एवं संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी, डिप्टी रजिस्ट्रार सुश्री वंदना जैन, सहायक निर्देशक आईटी श्री सौरभ उमालकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वेबसाइट का लोकार्पण आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया।

संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्रीसुश्री ठाकुर ने कहा कि अमृत महोत्सव के अतंर्गत विश्वविद्यालय द्वारा ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाये जो सम्पूर्ण देश में उदाहरण बन सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता से सरावोर वातावरण निर्मित कर भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी लोगों तक पहुँचाने में विश्वविद्यालय अपनी अह्म भूमिका निभाये।

कुलपति डॉ. नीरजा ए.गुप्ता ने कहा कि साँची विश्वविद्यालय द्वारा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आने वाले 75 सप्ताह तक 'स्व' की भावना जागृत करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। नवीन वेबसाइट में विश्वविद्याल के सभी उददेश्यों को समाहित किया गया है। यह वेबसाइट यूजर फ्रेंडली होने के साथ-साथ वन स्पॉट न्यूज पॉइन्ट के रूप में कार्य करेगी।
Tags :