🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सीएम को आया गुस्सा तो दो टीआई और एएसआई हो गए निलंबित

👤
Digital Desk
👁 18821 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम को आया गुस्सा तो दो टीआई और एएसआई हो गए निलंबित


सितम्बर 19, 2016। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान यूं तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार जब उन्हें गुस्सा आया तो दो टीआई और एक एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.



दरअसल, सीएम शिवराज सोमवार को शहडोल जिले के सिंहपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान वो जब सभा स्थल से लौट रहे थे तो उन्हें एक दंपति ने रोक लिया.



जयसिंहनगर थाना के कुबरा गांव निवासी गुप्ता दंपति ने सीएम से शिकायत की कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे अविनाश गुप्ता का शव लटका हुआ मिला था. दंपति ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है, इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी बताया लेकिन वो मामले की आत्महत्या से जोड़कर ही जांच कर रहे हैं.



दंपति की बात सुनने के बाद सीएम ने वहां मौजूद एसपी सुशांत सक्सेना को मामला देखने के निर्देश दिए. जिसके बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जयसिंहनगर टीआई प्रफुल्ल राय और एएसआई बालेंद्र मिश्रा को निलंबित कर दिया.



जाम देख आया गुस्सा और टीआई हो गया सस्पेंड

जाम में फंसने के कारण मुख्यमंत्री को गुस्सा आया तो एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि सभा को देखते हुए सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए थे. फिर भी लौटने के दौरान एक जगह भीड़ अनियंत्रित हो गई और सीएम शिवराज को करीब 15 मिनट तक जाम में ही खड़े रहना पड़ा.



इस बात से शिवराज सिंह चौहान बेहद नाराज हुए और उन्होंने एसपी पर अपनी नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद एसपी सुशांत सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से गोहपारू टीआई विजय गोठरिया को निलंबित कर दिया.
Tags :